Sponsored
Breaking News

मुजफ्फरपुर में बेखौफ हुए अपराधी, अपार्टमेंट का निर्माण करवा रहे बिल्डर से मांगी रंगदारी

Sponsored

मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा थाने के झिटकहियां मोहल्ला में अपार्टमेंट निर्माण कराने को लेकर बिल्डर पवन कुमार से रंगदारी मांगी जा रही है। इस संबंध में बिल्डर ने रेंज आईजी गणेश कुमार से शिकायत की है। इसमें गोपालगंज के एक पुलिसकर्मी अरुण कुमार सिंह व अन्य पर आरोप लगाया है। रेंज आईजी ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाने में केस दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाएं जाएंगे, उनपर कार्रवाई होगी।

Sponsored




Sponsored

बिल्डर पवन कुमार ने बताया कि आरोपित पुलिसकर्मी उनके अपार्टमेंट के पीछे रहते हैं। तीन साल से बिल्डिंग बनने नहीं दे रहे हैं। कई तरह की अड़चन लगा रहे हैं। पुलिस में होने का धौंस भी दिखाते हैं।

Sponsored


Sponsored

बीते छह जून को चहारदीवारी गिर गई थी, जिसे मजूदर से हटवाया जा रहा था। इसे लेकर उनलोगों ने झूठा व मनगढंत केस दर्ज कराया है। आरोपित लगातार अपार्टमेंट निर्माण कराने के नाम पर रंगदारी में मोटा रकम मांग रहे हैं। अपार्टमेंट के सटी जमीन भी देने को लेकर भी दबाव बना रहे हैं। पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट व निगम के आदेश पर निर्माण शुरू किया है।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Input: Hindustan

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored