BIHAR

मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में लगी आग, 3 बसें जलकर हुई खाक, दमकल ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

Editor
By Editor On May 4, 2021
1 min read 1.2k views

मुज़फ़्फ़रपुर से इस वक़्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां बस स्टैंड में आग लगने से तीन बसें बुरी तरह जलकर राख हो गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई.


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

आनन फानन में लोगों ने मामले की जानकारी फायर स्टेशन में दी जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई.


घटना अहियापुर इलाके के बैरिया बस स्टैंड की बताई जा रही है. जानकारी क अनुसार, स्टैंड में खड़ी तीन बसें अचानक से धू-धूकर जलने लगी जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयानक थी कि लोगों ने फायर स्टेशन ने फ़ोन कर जानकारी दी.


मामले की सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इधर स्थानीय थाना की पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने में जुटी हुई है. फिलहाल आग किस वजह से लगी, इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो सका है.

Ads

Ads

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment