Sponsored
Breaking News

शादी के 4 दिन बाद ही भांजे पर फिदा हुई मामी, फिर लेकर हो गई फरार…

Sponsored

कहते हैं कि प्यार और जंग में सब जायज होता है। प्यार में डूबे व्यक्ति को न तो नाते-रिश्ते दिखते हैं और न ही समाज की मान मर्यादा। उसे दिखता है तो केवल अपना प्यार और इसके लिए वह किसी भी हद से गुजर जाता है। ऐसा ही एक मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है। यहां शादी के चार दिन बाद ही एक मामी अपने भांजे पर फिदा हो गई। इसके बाद मामा की गैरमौजूदगी में भांजा अपनी मामी को लेकर फरार हो गया।

Sponsored

यह घटना मांझा थाना क्षेत्र की है। इस मामले को लेकर मामा ने अपने भांजे सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत महिला और उसके भांजे की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार मांझा थाने के सुरवनिया गांव के राकेश शर्मा की 22 फरवरी 2021 को थावे थाने के हरपुर गांव के उपेंद्र शर्मा की बेटी पिंकी कुमारी संग शादी हुई थी।

Sponsored

Sponsored

शादी के बाद बरौली निवासी भांजा विवेकानंद शर्मा अपने चार साथियों के साथ उनके घर आने-जाने लगा। वहीं शर्मा अपनी पत्नी को घर छोड़कर हार्डवेयर की दुकान में चले जाते थे। इस दौरान भांजे ने अपनी मामी को प्यार के जाल में फंसाया और शादी के चार दिन बाद ही उसे लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसे लेकर भांजे और उसके परिजनों से शिकायत की।

Sponsored

पीड़ित पति का आरोप है कि फोन करने पर उसे गाली-गलौज दी जा रही है। वहीं मांझा थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपहृत महिला की तलाश में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Input: Hindustan

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored