Sponsored
Breaking News

कोरोना के चलते दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले जैसी ही रहेंगी पाबंदियां

Sponsored

देश में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है। मालूम हो कि देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह दिल्ली में भी कोरोना वायरस की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से 300 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।

Sponsored




Sponsored

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले रविवार को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की जानकारी दी थी। इसके तहत सोमवार सुबह तक लॉकडाउन रहना था, लेकिन कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।”

Sponsored


Sponsored

महामारी के कहर के बीच में दिल्ली में मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर अस्पतालों में बेड्स की कमी हो रही है तो कई जगह ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से मरीजों की मौत तक हो जा रही। दिल्ली स्थित बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन नहीं होने की वजह से 12 मरीजों की जान चली गई। वहीं, ऑक्सीजन और कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई के मामले में आज अहम निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिल्ली को 490 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा है कि अगर केंद्र इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को उपलब्ध नहीं करवाता है तो फिर अवमानना के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Sponsored

Sponsored


Sponsored

वहीं, ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही दिल्ली को कुछ हद तक राहत देने के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन लेकर दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया, ”दिल्ली में मरीजों को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) मुहैया कराने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन टैंकर रखे जा रहे हैं।” इस प्रकार की पहली ट्रेन छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंची थी, जिसके जरिए 70 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई गई थी।

Sponsored


Sponsored

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 375 और मरीजों की मौत हो गई जबकि कोविड-19 के 27,047 नए मामले सामने आए थे। संक्रमित होने की दर 32.69 प्रतिशत रही। शुक्रवार को लगातार नौवां दिन था जब दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 300 से अधिक मौतें हुईं। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,49,333 हो गई जिसमें से 10.33 लाख से अधिक संक्रमण मुक्त हो गए हैं। वहीं मृतक संख्या 16,147 है। इस अवधि के दौरान कुल 82,745 नमूनों जांच की गई।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Input: Hindustan

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored