ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalNaturePoliticsSTATE

KBC में 5 करोड़ जीतने वाले बिहार के सुशील कुमार एक बार फिर से चर्चा में, जानिए क्या है वजह

‘केबीसी सीजन 5’ में पांच करोड़ रुपये जीतकर रातों-रात सेलिब्रिटी बने सुशील कुमार एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा सामाजिक मुहीम को लेकर हो रही है।

Sponsored

सुशील कुमार अब बिहार में गौरैया की सुरक्षा में लगेंगे। सुशील इससे पहले चंपा के पौधे लगाने का अभियान 2018 में शुरू कर चुके हैं। जिसके तहत लाखों पौधे लगाए हैं।

Sponsored
Sushil Kumar started a campaign for the last many years to plant Champa plants.
सुशील कुमार ने चम्पा के पौधों को लगाने के लिए पिछले कई सालों से अभियान शुरु किया

घरेलू पक्षी गौरैया के संरक्षण की पहल

आपको बता दें कि बिहार सरकार ने घरेलू पक्षी गौरैया के संरक्षण की पहल की और राजकीय पक्षी घोषित कर दिया। उसके बाद इसकी लुप्त होती प्रजाति को बचाने का अभियान शुरू हो गया।

Sponsored
Sushil Kumar started the campaign for the protection of the state bird Sparrow
सुशील कुमार ने शुरु किया राजकीय पक्षी गौरैया के संरक्षण का अभियान

सुशील कुमार ने इसी गौरैया को संरक्षित करने के लिए अपने गृह जिले मोतिहारी में विशेष अभियान चला रहे हैं। जिसमें उनके लिए घोंसला का निर्माण कराकर उसे घर के आस-पास के इलाकों में लगा रहे हैं।

Sponsored

सुशील को सोशल मीडिया से मिली ये प्रेरणा

सुशील रोजाना संरक्षण अभियान के तहत अपनी स्कूटी लेकर निकल जाते हैं। उनके साथ गौरैया का घोंसला काटा और हथौड़ा रहता है।

Sponsored

अपने सहयोगी के साथ मिलकर लोगों के दरवाजे पर पहुंच कर दरवाजे पर घोंसला लगा देते हैं। सुशील पहले घोंसला ऑनलाइन मंगवाते थे।

Sponsored
KBC Season 5 Winner Sushil Kumar
केबीसी सीजन 5 के विजेता सुशील कुमार

उन्होंने बाद में खुद भी इसका निर्माण शुरू कर दिया। सुशील के बनाये घोंसले में भारी संख्या में गौरैया रहने आती हैं। सुशील को ये प्रेरणा सोशल मीडिया से मिली।

Sponsored

मुफ्त में लगाते हैं घोंसला

शुरू में उन्हें अभियान में थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन अब लोगों का साथ मिलने लगा है। सुशील मोतिहारी नगर और ग्रामीण इलाकों से लोग बुलाकर उन्हें घोंसला देते हैं और खुद उनके घर जाकर मुफ्त में लगाते हैं।

Sponsored

सुशील कुमार ने हाल में मोतिहारी नगर के चाणक्यपुरी मुहल्ले में कई घरों में गौरैया का घोंसला लगाया है। एकौना चाणक्यपुरी मोहल्ला निवासी शैलेन्द्र मिश्रने बताया कि सुशील कुमार के अभियान से मेरे यहां गौरैया आती है।

Sponsored
People joining the campaign of sparrow conservation
सुशील कुमार मुफ्त में लगाते हैं घोंसला

वहीं चांदमारी मोहल्ला के निवासी कर्मचारी गोपाल मिश्रा के घर भी सुशील कुमार ने घोंसला लगाया है। गोपाल मिश्र इसे एक सरोकारी अभियान बता रहे हैं। धीरे-धीरे सुशील के अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचने लगी है।

Sponsored

लोग सुशील के अभियान से जुड़ रहे हैं। स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि प्रकृति को सुंदर बनाने में पक्षियों की अहम भूमिका है। इसलिए वे सुशील के सहयोगी बने हैं।

Sponsored

आगे भी जारी रहेगा अभियान

सुशील ने बताया कि ये एक छोटा सा बदलाव की कोशिश है। लोग साफ पानी रखे गौरैया को संरक्षित करें। मैने ये अभियान सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू किया है।

Sponsored

मेरी इच्छा है कि ये आगे बढ़े। मेरे अभियान से प्रभावित होकर लोग छतों पर पानी रख रहे हैं। गौरैया इलाके में आने लगी है। मुझे लोग जानते हैं कि मैं केबीसी विनर हूं।

Sponsored
Sushil Kumar providing nest for free
गौरैया संरक्षण के अभियान से जुड़ रहे लोग

मेरी बात सुनते हैं। मुझे अच्छा लगता है, जब लोग किसी खास मकसद और अच्छे मकसद से साथ जुड़ते हैं। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसका धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा। सोशल मीडिया बड़ा प्लेटफार्म है, जिसकी वजह से मुझे प्रेरणा मिली है।

Sponsored

Comment here