BIHAR

कंगना रनौत कोरोना पॉजिटिव, ध्यान मुद्रा में तस्वीर पोस्ट कर लिखा- थकान महसूस कर रही थी

Editor
By Editor On May 8, 2021
1 min read 1.2k views

अभिनेत्री कंगना रनोट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ध्यान मुद्रा में तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि कुछ दिन से थकान महसूस कर रही थी, इसलिए हिमाचल जाने से पहले टेस्ट कराया। बीते दिन मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

उधर, देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। बीते 24 घंटे में देश में 4 लाख 1 हजार 228 नए संक्रमित मिले। 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए और 4,191 की मौत हो गई। इस महामारी से एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।


यह भी चिंता की बात है कि देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


कोरोना की वजह से तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। 10 से 24 मई तक तमिलनाडु में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। किराना, राशन की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को पहले ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पर्यटन स्थलों की यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा।


केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि UK भेजने के लिए रखी गईं कोवीशील्ड वैक्सीन की 50 लाख खुराक अब एक्सपोर्ट नहीं की जाएंगी। इसकी बजाय ये टीके देश में ही 18 से 44 साल उम्र के लोगों को लगाए जाएंगे।


कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दुनियाभर से भारत को मदद मिल रही है। अब तक 4,468 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3,417 ऑक्सीजन सिलेंडर, 13 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 3,921 वेंटिलेटर/बायपैप/सीपैप और रेमडेसिविर इंजेक्शन की 3 लाख से ज्यादा शीशियां अलग-अलग देशों से मिली हैं।

Ads

Ads

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment