BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में 28 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेगी सेना में बहाली की प्रक्रिया, 8 जिलों के अभ्यर्थी आजमा सकते है अपनी किस्मत

मुजफ्फरपुर। जब कभी देश सेवा की बात आती है तो आंखों के सामने सेना के जवानों की तस्वीरें तैरने लगती हैं। इसी सेना ने युवाओं को देश की सुरक्षा करने के साथ साथ अपना कॅरियर संवारने का मौका दिया है। कुछ बेहतर करने का जज्बा रखने वाले बिहार के युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है।

Sponsored


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

Sponsored

इसे हाथ से नहीं जानें दें। दरअसल, सेना ने अपने आगामी सत्र यानी 2022 में होने वाली बहाली के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर समेत पूरे देश में बहाल की प्रक्रिया चलेगी। आर्मी भर्ती बोर्ड ने देश के विभिन्न जगहों पर होने वाली इन बहाली के लिए तिथि जारी की है। इसे अभी प्रस्तावित तिथि कहा जा रहा है। हालांकि यदि कोई असामान्य बात नहीं होती है तो इसमें बदलाव भी सामान्य तौर पर नहीं किया जाता है।

Sponsored


Sponsored

अभी कोरोना का दौर चल रहा है ऐसे में तात्कालिक स्थिति का भी ध्यान रखना होता है। सेना मुख्यालय के अनुसार मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 28 जनवरी से 10 फरवरी 2022 तक सेना भर्ती चलेगी। इस बार भी सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और मुजफ्फरपुर के युवा अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

Sponsored

इन युवाओं को मिलेगा मौका
इस सेना भर्ती में वैसे युवाओं को मौका दिया जाएगा जिनकी उम्र साढे़ 17 से लेकर 21 वर्ष होगी। अभी बिहार और झारखंड के अंतर्गत आने वाले सभी पांच एआरओ के लिए भर्ती प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इससे योग्य युवाओं को तैयारी करने में सुविधा होगी। तिथि निर्धारित हो जाने के बाद वे अपनी रणनीति तय करने के बाद इसकी तैयारी करेंगे।

Sponsored


Sponsored

इसकी शैक्षणिक योग्यता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए सेना भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें। आइये तिथियों पर एक नजर डालते हैं। पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची में इसी वर्ष 23 सितंबर से 12 अक्तूबर के बीच यह भर्ती प्रक्रिया संभावित है।

Sponsored


Sponsored

गया में भी इसी वर्ष यह प्रक्रिया 22 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच पूरी की जा सकती है। दानापुर में भर्ती प्रक्रिया नए साल यानी 2022 में शुरू होगी। यह 05 से 24 जनवरी के बीच हाे सकती है। मुजफ्फरपुर में यह 28 जनवरी से 10 फरवरी के बीच और कटिहार में 28 फरवरी से 05 मार्च के बीच यह संभावित है।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Ads

Sponsored

Sponsored

Input: JNN

Sponsored

Comment here