AccidentADMINISTRATIONBankMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATEUncategorized

JDU नेता ने कराया BPSC परीक्षा का पर्चा लीक, बिहार पुलिस ने गया से शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया

PATNA/GAYA; बीपीएससी पेपर लीक मामले में जदयू नेता सह रालोसपा का पूर्व संगठन सचिव गया से धराया, जदयू नेता है गिरफ्तार शक्ति कुमार, पूछताछ में कबूला, उसने ही कैम स्कैनर के जरिए पेपर को किया था स्कैन : ईओयू की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया शक्ति कुमार सूबे की सत्तासीन पार्टी जदयू का नेता है। पूर्व में यह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश संगठन सचिव था। श्री कुशवाहा द्वारा पार्टी का जदयू में विलय किए जाने के बाद उसने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

Sponsored

बीपीएससी पेपर लीक मामला पूरी तरह गया से जुड़ने लगा है। बिहार के आर्थिक अपराध शाखा द्वारा प्रतिदिन नए-नए खुलासा कर रही है। इसी क्रम में आर्थिक अपराध शाखा की टीम को एक और सफलता मिली है। गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है।

Sponsored

जांच के दौरान ईओयू की टीम को इस बात की जानकारी मिली कि गया शहर के डेल्हा के राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य की इस पूरे मामले में अहम भूमिका है। इसके बाद जांच टीम ने आरोपी प्राचार्य और केंद्राधीक्षक शक्ति कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शक्ति कुमार ने माना कि उसी ने बीपीएससी का पेपर सी सेट का प्रश्न पत्र अपने मोबाइल से स्कैन कर उसे आगे फॉरवर्ड किया था। ईओयू के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि बीपीएससी पेपर लीक मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त शक्ति कुमार, केंद्र अधीक्षक, राम शरण सिंह इविनिंग कॉलेज, डेल्हा, गया को गिरफ्तार किया गया है। शक्ति कुमार के द्वारा स्वीकार किया गया है कि उन्होंने अपने मोबाइल से स्कैन कर बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र सी सेट स्कैन कर कपिल देव नाम के व्यक्ति को वाट्सएप के माध्यम से भेजा था और प्रश्न पत्र लीक किया था।

Sponsored

जांच के क्रम में जुड़ा गया से तार
बीपीएससी पेपर लीक मामले में जांच के क्रम में गया जिला से तार जुड़ा है। उसके बाद आर्थिक अपराध शाखा द्वारा गठित टीम ने गया जिले के अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी के आधार पर शुक्रवार को गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त मामले में अन्य शामिल लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Sponsored

Comment here