Sponsored
STATE

भारत में कोरोना विस्फोट: एक दिन में आए रिकॉर्ड 1.53 लाख नए केस, 6 महीने बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत

Sponsored

देश में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। भारत में कोरोना संक्रमण की दर में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में बीते 24 घंटों में डेढ़ लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 800 से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,52,879 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 839 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामले देश में 11 लाख के पार चले गए हैं।

Sponsored

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1,33,58,805 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1,20,81,443 लोगो कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 11,08,087 हो गए हैं। भारत में कोरोना से होने वाली मौतें 1,69,275 हो गई हैं।

Sponsored

 

 

कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

Sponsored

देश में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में 61,456 एक्टिव केस बढ़े हैं। इससे एक्टिव केस की दर बढ़कर 8.29% हो गई है। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 90,584 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 90.44% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर भी बढ़कर 1.27% हो गई है।

Sponsored

कुल संक्रमित मामलों में से 72 फीसद सिर्फ महाराष्ट्र, छत्तीसग़़ढ, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में ही हैं। इनमें से भी 10 जिलों में ही 45.65 फीसद सक्रिय केस हैं। ये जिले हैं पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर, औरंगाबाद, नासिक, बेंगलुर शहरी, दिल्ली, रायपुर और दुर्ग।

Sponsored

अब तक साढ़े 25 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

Sponsored

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक साढ़े 25 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 10 अप्रैल, 2021 तक 25,66,26,850 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 14,12,047 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

Sponsored

10 करोड़ से अधिक टीकाकरण

Sponsored

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 147 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 35,19,987 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Sponsored
Sponsored
Swaraj Shrivastava

Leave a Comment
Share
Published by
Swaraj Shrivastava
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored