Sponsored
Breaking News

जानिए कौन हैं हरिद्वार की बेटी सृष्टि गोस्वामी, जो एक दिन के लिए बनेंगी उत्तराखंड की मुख्यमंत्री

Sponsored

हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी को 24 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। आखिर हो भी क्यों नहीं, इसी दिन उन्हें एक दिन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालनी है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इसके लिए खास उनका चयन किया गया है। वह कहती हैं ‘मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रही हूं। बतौर मुख्यमंत्री मुझे विभिन्न विभागों की समीक्षा करनी है और सुझाव देने हैं। मेरा फोकस बालिकाओं की सुरक्षा पर रहेगा।’

Sponsored

 

हरिद्वार के पास दौलतपुर गांव की रहने वाली सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं और मां सुधा गृहणी हैं। सृष्टि के एक दिन का मुख्यमंत्री बनने पर गांव के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताते हुए सृष्टि कहती हैं कि ‘बेटियां किसी से कम नहीं हैं। माता-पिता को समझना चाहिए कि अवसर मिले तो वे किसी भी चुनौती को स्वीकार कर सकती हैं।’

Sponsored

Sponsored

 

 

रुड़की के बीएसएम कॉलेज से बीएससी (एग्रीकल्चर) की छात्रा सृष्टि कहती हैं कि उनका सपना है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। दो वर्ष से सृष्टि ‘आरंभ’ नाम से अभियान चला रही हैं। इसके तहत वह गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें निश्शुल्क पुस्तकें भी उपलब्ध करा रही हैं। मां सुधा कहती हैं कि देश के हर माता-पिता को अपनी बेटी और बेटे को बराबरी के अवसर देने चाहिए। बेटियों को कभी आगे बढ़ने से नहीं रोकना चाहिए, क्योंकि जो हक बेटों के है, वही बेटियों के भी हैं।

Sponsored

 

 

थाइलैंड में कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व

Sponsored

 

वर्ष 2019 में सृष्टि थाइलैंड में आयोजित गर्ल्स इंटरनेशनल लीडरशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2018 से बाल विधानसभा में मुख्यमंत्री के पद का दायित्व भी निभा रही हैं। इस विधानसभा का गठन स्वयंसेवी संस्था भुवनेश्वरी आश्रम और राज्य बाल संरक्षण आयोग करता है। इसका मकसद बच्चों में नेतृत्व के गुण विकसित करना है।

Sponsored

 

 

प्रोफाइल पर एक नजर

Sponsored

 

नाम- सृष्टि गोस्वामी गांव- दौलतपुर(हरिद्वार) पिता- प्रवीण पुरी मां- सुधा एजुकेशन- बीएससी(एग्रीकल्चर)। वर्ष 2019- थाइलैंड में गर्ल्स इंटरनेशनल लीडरशिप में किया भारत का प्रतिनिधित्व।

Sponsored
Sponsored
Swaraj Shrivastava

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored