BIHARBreaking NewsElectionNationalPolitics

CM नीतीश कुमार के लिए तैयार हो रहा नया घर, खरमास बाद हो सकते हैं शिफ्ट, जोर शोर से हो रहा काम

PATNA- यही है वह आवास, जहां शिफ्टिंग की बात चल रही है। नीतीश कुमार के लिए तैयार हो रहा दूसरा घर:CM हाउस के 32 कर्मचारी मिल चुके हैं कोरोना पॉजिटिव; हालात नहीं संभले तो मुख्यमंत्री हो जाएंगे शिफ्ट, CM आवास में 32 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए थे

Sponsored

कोरोना के संक्रमण से मुख्यमंत्री आवास पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। अब स्थिति खराब हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो जाएंगे। सीएम आवास के लगभग सभी कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अलग-अलग जगहों पर उनका इलाज किया जा रहा है। लेकिन, स्थिति खराब हुई तो मुख्यमंत्री अपने दूसरे आवास यानी कि 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो जाएंगे।

Sponsored

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिफ्ट नहीं हुए हैं। लेकिन, 7 सर्कुलर रोड को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए तैयार किया जा रहा है। जिससे, मुख्यमंत्री सुरक्षित तरीके से वहां रह पाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2014 में जब इस्तीफा दिया था तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से 7 सर्कुलर रोड को अपना नया ठिकाना बनाया था। माना जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सात नंबर शुभ है।

Sponsored

उन्होंने अपना आवास सात नंबर का आवास चुना था और वह 7 सर्कुलर रोड था। मुख्यमंत्री एक बार फिर से वहां शिफ्ट हो सकते हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री का वर्तमान आवास एक अन्ने मार्ग के लगभग सभी कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लगातार संक्रमित होने का दौर भी चल रहा है। इस वजह से मुख्यमंत्री वहां से शिफ्ट सकते हैं।

Sponsored

सीएम आवास में उन्हीं कर्मचारियों को एंट्री दी जा रही है जो 48 घंटे का अंदर का आरटी पीसीआर रिपोर्ट दिखा रहे हैं। ऐसे में अब सीएम आवास में कर्मचारियों की संख्या काफी घट गई है। शनिवार तक CM आवास में 32 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए थे।

Sponsored

बाकि कर्मचारियों के टेस्ट किए गए है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ये फैसला होगा कि CM नीतीश कुमार शिफ्ट करेंगे या नही। बताते चले कि बिहार के लगभग एक दर्जन मंत्री कोरोना संक्रमित हो गए है। इसके साथ कई अधिकारी भी संक्रमित है।

Sponsored

Comment here