Breaking News

बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, इस फेमस संगीतकार का हार्ट अटैक से निधन

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On May 22, 2021
4 min read 1.2k views

बॉलीवुड से एक दुख भरी खबर सामने आई है। फेमस संगीतकार विजय पाटिल जिन्हें मनोरंजन की दुनिया में रामलक्ष्मण के नाम से जाना जाता था आज उनका निधन हो गया। 79 वर्षीय रामलक्ष्मण काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने शनिवार सुबह नागपुर में अंतिम सांस ली। मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी ढेर सारी सुपरहिट फिल्मों में फेमस संगीत देने वाले संगीतकार राम लक्ष्मण नागपुर में हार्ट अटैक आने के बाद निधन हो गया।

 

विजय पाटिल के बेटे अमर पाटिल ने अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, “पिताजी कोरोना से पॉजिटिव नहीं थे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 6-7 दिन पहले ही ली थी। उसी के बाद से उन्हें बुखार और कमजोरी फील हो रही थी। रात 2.00 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और वे चल बसे।”

राम लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में ही हुआ था। उनके बेटे अमर पाटिल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वे अपने पिता को पिछले साल अक्टूबर को नागपुर में अपने घर ले गये थे और तब से वो उनके साथ वहीं रह रहे थे।”

1977 में आई फिल्म ‘एजेंट विनोद’ साइन करने के बाद राम लक्ष्मण लोकप्रिय राम का निधन हो गया था। लेकिन उनकी मौत के बाद भी विजय पाटिल ने अपने दोस्त को सम्मान देते हुए राम-लक्ष्मण के नाम से ही फिल्मों में संगीत लगातार देते रहे। राम लक्ष्मण राजश्री प्रोडक्शन्स की कई फिल्मों के सुपरहिट संगीत देने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने दादा कोंडके की कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी शानदार संगीत दिया था। उन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी की 75 से अधिक फिल्मों में दमदार और शानदार संगीत दिया।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण ‌में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, जैसी कई फिल्मों के‌ लिए कई सुपरहिट गाने गाये थे। लता मंगेशकर ने ट्वीट कर श्रद्धाजंलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा – “अभी पता चला है कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ है। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाये जो बेहद फेमस हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।”

 

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment