ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsElectionNationalPolicePoliticsRAIL

BJP-JDU में महाभारत, एक नए कहा बिहार में चाहिए योगी का बुलडोजर मॉडल, दूसरे ने नकारा

बिहार विधानसभा की बैठक, BJP विधायक बोले- अब बिहार में योगी मॉडल की जरूरत, JDU का पलटवार- राज्य ही नहीं पूरे देश में नीतीश मॉडल की जरूरत : बिहार विधानसभा बजट सत्र की 22वीं बैठक से पहले विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद BJP विधायक ने भी बड़ा बयान दिया है। विधायक विनय बिहारी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। अब बिहार में योगी मॉडल की जरूरत हो गई है। जिस तरह से नेताओं की हत्या हो रही है, सुरक्षा में चूक हो रही है। यहां योगी मॉडल की सबसे ज्यादा जरूरत है। पलटवार करते हुए JDU विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि योगी मॉडल की जरूरत नहीं है। बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में नीतीश मॉडल की जरूरत है।

Sponsored

विधानसभा अपडेट्स…

Sponsored

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में सदस्यों के कमी पर नाराजगी जाताई।
शून्य काल में सदन के अंदर काफी कम विधायक मौजूद थे। सत्ता पक्ष में सबसे ज्यादा सीटें खाली दिखीं।
विपक्ष के खेमे में भी कामों बेस यही हाल दिख रहा था।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी नाराजी जताते हुए टिप्पणी की सदन में 2 घंटा बैठने में यह हाल हो जाता है।
RJD एमएलसी सुनील कुमार सिंह का निलंबन वापस लिया गया।
RJD विधायक बोले- पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल है

Sponsored

इससे पहले बिहार में हो रही हत्या और पुलिसिया कार्रवाई को लेकर विपक्ष के नेताओं ने नारेबाजी की। बिहार में बढ़ते अपराध पर राजद विधायक मुकेश रौशन विधानसभा परिसर में बैनर लेकर पहुंचे। राजद विधायक ने कहा कि पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। राज्य के मुख्यमंत्री पर हमला हो जाता है। दानापुर में जदयू नेता की हत्या हो जाती है। राजद विधायक ने अपने बैनर पर लिखा था कि कुर्सी कुमार जवाब दो।

Sponsored

बचौल का पलटवार- हमारी सरकार में नरसंहार नहीं होता है

Sponsored

राजद के इस आरोप पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है। हमारी सरकार में नरसंहार नहीं होता है। हमारी सरकार में पुलिस पाताल में छिपे हुए अपराधी को भी पकड़ रही है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाता है। अपराध करने वाले को सत्ता का संरक्षण प्राप्त नहीं होता है।

Sponsored

Comment here