ADMINISTRATIONARRAHBEGUSARAIBIHARBreaking NewsNationalPolitics

Bhojpuri Dictionary: तैयार हो रही है नई डिक्शनरी, जुड़ेंगे 25 हजार से अधिक भोजपुरिया शब्द

यूं तो बिहार में कई भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा लोग भोजपुरी का इस्तेमाल करते हैं। बिहार के कई ऐसे शब्द हैं जो धीरे-धीरे दुनिया के कई जगहों तक जा पहुंचे हैं। ऐसे में भोजपुरी का एक शब्दकोश बनाया जा रहा है। बीआरए बिहार विवि भोजपुरी के 25 हजार नए शब्दों से लोगों को रूबरू कराएगा। एलएस कॉलेज में चलने वाले भोजपुरी विभाग में भोजपुरी का शब्दकोश बनाया जा रहा है। इसके लिए विभाग के दो छात्र और विभागाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि शब्दकोश में बिहार के अलावा, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बोले जाने वाले भोजपुरी के शब्द भी शामिल किए जाएंगे। विभागाध्यक्ष प्रो जयकांत सिंह के मुताबिक, अब तक 25 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बाकी काम लगातार किया जा रहा है।

Sponsored
bhojpuri
भोजपुरी (Source- PatnaBeats)

कई देश के कई हिस्सों में भोजपुरी बोलने वाले लोग हैं। पहले के शब्दकोशों में अब तक जो शब्द नहीं आ पाए हैं, उन्हें भी लाया जाएगा, जिससे भोजपुरी की व्यापकता से सभी परिचित हो सकें। अब तक जितने भोजपुरी के शब्दकोश आए हैं उनमें लगभग 25 हजार शब्द हैं। हमलोग 50 हजार शब्द वाले भोजपुरी कोश को तैयार करने में जुटे हैं, जो शब्द हमारी बोलचाल में घुले हैं, उन्हें खोजकर यह शब्दकोश बनाया जा रहा है।

Sponsored

भोजपुरी के शब्दों और अर्थ पर अध्ययन

bhojpuri shabdkosh
भोजपुरी शब्दकोश

विभागाध्यक्ष के अनुसार, झारखंड के पलामू, गढ़वा में भोजपुरी बोली जाती है। इसके अलावा ओडिशा के राउ में लोग भोजपुरी बोलते हैं, लेकिन वहां की भोजपुरी में इस्तेमाल होने वाले शब्द हमलोग नहीं समझते हैं।

Sponsored

इन जगहों पर डिक्शनरी बनाने के लिए हमलोग जाएंगे और वहां की भोजपुरी के शब्दों और अर्थ पर अध्ययन करेंगे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी भोजपुरी का प्रचलन है पर वह सामने नहीं आया है। वहां के शब्दों को जोड़कर कोश को विस्तार दिया जाएगा

Sponsored

Comment here