Sponsored
Breaking News

Akshara Singh: ग्रेजुएट चायवाली को रोते देख गुस्से में आईं अक्षरा सिंह, लिखा – मौन रहो तुम सब

Sponsored

पटना,  ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को प्रियंका गुप्ता का इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो रोते हुए सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि इनका स्टाल को फिर से नगर निगम ने उठा लिया है। हालांकि बाद में ग्रेचुएट चायवाली ने खुद नगर निगम द्वारा स्टाल लगाने की जगह देने की बात कही। प्रियंका गुप्ता के वीडियो पर भोजपुरी अदाकार ने भी उनका साथ देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिहार सरकार को घेरा है।

Sponsored

बिहार सरकार पर उठाए सवाल

Sponsored

भोजपुरी अदाकारा ने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का साथ देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है। एक लड़की ने समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद कुछ करने का साहस जुटाती है। लेकिन उसे जब प्रताड़िता किया जाता है तो सबलोग मुकदर्शक बने रहते हैं। अक्षरा ने पोस्ट के जरिए गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने लिखा है कि मौन रहो तुम सब…भोजपुरी एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि कहीं जगह देकर बसा नहीं सकते लेकिन पल में लड़की को उजाड़ देने का धौंस देते हैं। लानत है आप लोगों पर बिहार सरकार। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह प्रियंका गुप्ता के स्टाल पर आकर चाय पी चुकी हैं।

Sponsored

प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो आया था सामने

Sponsored

ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का स्टाल हटाए जाने के बाद सोमवार को एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो रोती हुईं बिहार सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रही थीं। वीडियो में प्रियंका कह रही थीं कि मुझे लगा कि मैं बिहार में कुछ अलग कर रहे हैं, इसलिए मुझे सपोर्ट किया जा रहा है। लेकिन ये बिहार है, यहां लड़कियों को आगे बढ़ने का कोई हक नहीं होता। रोते हुए प्रियंका ने अपनी भड़ास निकाली थी और वापस घर लौट जाने की बात कही थी।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Share
Published by
Abhishek Anand
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored