Sponsored
ADMINISTRATION

750ml अंग्रेज़ी शराब के साथ 6 इंजीनियर गिरफ्तार, शादी समारोह में शामिल होने रांची से आया था पटना

Sponsored

राजधानी के कंकड़बाग थानाक्षेत्र अंतर्गत फॉर्च्यून होटल से शराब पार्टी करते हुए कुल-06 (छह) लोगों को 750 ML की बोतल (100 PIPERS) अंग्रेज़ी शराब के साथ गिरफ़्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी के सभी इंजीनियर बताये जा रहे हैं। वही, गिरफ्तार लोगों में रोहित कुमार, अनिल कुमार, विनीत जायसवाल, आनंद कुमार, कंचन कुमार और विकास कुमार शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।

Sponsored

राेहित हैदरबाद, अनिल व कंचन दिल्ली, अानंद काेलकाता अाैर विकास मुंबई में साॅफ्टवेयर इंजीनियर है। थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि ये लाेग शराब लेकर अाए थे। हाेटल में लिखकर दिया था कि यहां न शराब पीएंगे अाैर न शराब लेकर अाए हैं।

Sponsored

Sponsored

डाकबंगला चौराहा पर स्थित होटल जिंजर में छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने दो डॉक्टरों को दो बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। डॉक्टर कशिश चौबे रांची के बरियातू की रहने वाली है। वह महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज में पदस्थापित हैं। वह पटना एम्स में इंटरव्यू देने आई थी। वहीं डॉ. कुमार शैलेंद्र शेखर भागलपुर के कहलगांव का रहने वाला है। शैलेंद्र कंकड़बाग के जगदीश मेमोरियल हॉस्पिटल में पदस्थापित है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। होटल का कमरा डाॅ. कशिश ने ही बुक कराया था। वह कमरा नंबर 506 में ठहरी थी।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored