---Advertisement---

47 साल के एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक: मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई, हालत स्थिर लेकिन ICU में एडमिट हैं…

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (47) को कल यानी 14 दिसंबर की शाम को दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने दिनभर अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ की शूटिंग की। इसके बाद उन्हें अटैक आ गया और वे बेहोश हो गए।

श्रेयस का मुंबई के अंधेरी पश्चिम में बेलेव्यू अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। अब वे ठीक हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस दिन भर बिल्कुल ठीक थे। शूटिंग के बाद वो सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। कुछ ऐसे सीन भी शूट किये गए जिनमें थोड़ा एक्शन था। शूटिंग खत्म करने के बाद शाम को वह घर गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। वह उन्हें अस्पताल ले गईं, लेकिन वह रास्ते में ही बेहोश हो गए। तकरीबन 10 बजे रात को उन्हें एडमिट कराया गया था। देर रात डॉक्टर हरीश बजाज ने उनकी सर्जरी की

पत्नी दिप्ती ने दिया श्रेयस का हेल्थ अपडेट, डॉक्टर्स का आभार भी जताया

पत्नी दिप्ती ने एक पोस्ट शेयर कर श्रेयस का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा है- मेरे पति के स्वास्थ्य के प्रति इतनी चिंता व्यक्त करने के लिए मैं आप सबका तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि अब उनकी हालत स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।

इस दौरान मेडिकल टीम ने भी उनकी बहुत देखभाल की, जिसके लिए उनकी भी आभारी हूं। सभी से रिक्वेस्ट है कि इस समय आप हमारी प्राइवेसी का भी सम्मान करें, क्योंकि उनकी रिकवरी जारी है। इस बुरे समय में आपका साथ ही हम दोनों की ताकत है।

‘वेलकम टु द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं श्रेयस

श्रेयस फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ शूट करके लौटे थे, जब उनकी तबियत खराब हुई। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल, अरशद वारसी, तुषार कपूर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और कृष्णा अभिषेक सहित जैसे बड़े एक्टर काम कर रहे हैं। फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज हो सकती है।

दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में हॉस्पिटल के हेड रजिस्ट्रार डॉक्टर सूद ने बताया कि श्रेयस की हालात अभी स्थिर है, लेकिन अभी वे ICU में ही रहेंगे। 17 दिसंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। कल

उनकी हालत गंभीर थी लेकिन सर्जरी के बाद वे ठीक हैं।

इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेई का रोल निभाएंगे श्रेयस वेलकम टु जंगल के अलावा कंगना रनौत स्टारर फिल्म इमरजेंसी में भी दिखेंगे। इसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रोल प्ले करेंगे। हाल ही में मूवी से उनका लुक ऑउट हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में श्रेयस को फैंस ने बहुत पसंद किया।

श्रेयस तलपड़े का फिल्मी करियर

श्रेयस का जन्म 27 जनवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। श्रेयस ने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों और टेलीविजन शोज से की थी। उन्होंने 2000 में मराठी फिल्मों से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

श्रेयस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म इकबाल से किया था। इसके बाद वह फिल्म डोर में नजर आए थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ सीरीज में भी उन्होंने अपने फनी किरदार से दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था। वे एक्टर-डायरेक्टर साजिद खान की सीरीज ‘हाउसफुल’ में भी नजर आए। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

श्रेयस न केवल बेहतर एक्टर हैं बल्कि बहुत फेमस वॉइस आर्टिस्ट भी हैं। अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म पुष्पा में श्रेयस की आवाज है। फिल्म के हिंदी वर्जन में उन्होंने अल्लू अर्जुन को आवाज दी है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिला है।

श्रेयस ने दीप्ति से 31 दिसंबर 2004 में शादी की थी। दीप्ति पेशे से साइकाइट्रिस्ट हैं।

कभी सैंडविच खरीदने तक के पैसे नहीं थे, आज एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ फीस लेते

एंजियोप्लास्टी क्या होती है?

यह एक सर्जिकल प्रोसेस है। हार्ट की धमनियां यानी आर्टरी ब्लॉक होने पर उसे एंजियोप्लास्टी कर खोला जाता है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्ट अटैक आने पर 1 से डेढ़ घंटे के बीच एंजियोप्लास्टी की जानी चाहिए, क्योंकि जितनी जल्दी एंजियोप्लास्टी होगी, उतना ही हार्ट की मांसपेशियों को नुकसान कम होगा। किसी इंसान की जान बचाई जा सकती है।

‘सोसायटी फॉर कार्डियोवस्क्युलर एंजियोग्राफी एंड इंटरवेंशन्स’ की रिपोर्ट की मानें तो, हार्ट अटैक की वजह से सांस में तकलीफ या छाती में दर्द के वक्त भी एंजियोप्लास्टी राहत देती है।

इससे ब्लड क्लॉट और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है। ये तीन तरह से की जा सकती है। बैलून एंजियोप्लास्टी, लेजर एंजियोप्लास्टी और अथेरेक्टॉमी एंजियोप्लास्टी।

क्या एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी एक ही चीज है या उसमें अंतर है?

एंजियोग्राफी एक प्रकार का टेस्ट है, जो यह जानने के लिए किया जाता है कि आर्टरी में कोई ब्लॉकेज तो नहीं

है, जबकि एंजियोप्लास्टी इलाज यानी ट्रीटमेंट, इसमें

नली से एक तार डालते हैं, जिसे स्टेंट कहते हैं। इसका

आकार, बाल जितना बारीक होता है।

INPUT- D BHASKAR

---Advertisement---

LATEST Post