---Advertisement---

35 साल तक देश का सबसे लंबा पुल, अब कहलाएगा देश का दूसरा सबसे लंबा स्टील ब्रिज

आज फिर इतिहास बनाएगा महात्मा गांधी सेतु : 35 साल तक देश का सबसे लंबा पुल, अब कहलाएगा देश का दूसरा सबसे लंबा स्टील ब्रिज, आज दिन में 11 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और नीतीश कुमार के इतिहास के वाह बनेंगे। 35 साल तक देश का सबसे लंबा पुल होने का गौरव पाने वाला महात्मा गांधी सेतु आज फिर एक बड़ा इतिहास बनाएगा। आज से वह देश का दूसरा सबसे लंबा स्टील ब्रिज कहलाएगा। दिन में 11 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों सेतु का लोकार्पण होने के बाद यह इतिहास बन जाएगा। यह सेतु पटना से लेकर उत्तर बिहार के लिए लाइफ लाइन होगा, अब 15 मिनट में ही पटना से वैशाली की दूरी तय हो जाएगी।

पटना से हाजीपुर जाना होगा आसान

देश में 35 साल तक सबसे लंबा पुल रहे महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन 5 साल बाद बनकर तैयार हो गया है। आज से इन पुल पर ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। इसे सीमेंटेड की जगह स्टील से बनाया गया है। अब 15 मिनट में पटना से वैशाली की दूरी तय हो जाएगी। पटना-हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु का लंबा इतिहास है। 5.75 किलोमीटर लंबा पुल अब भी देश का दूसरा सबसे लंबा स्टील पुल और सभी पुलों में तीसरा सबसे लंबा पुल है। यह पुल 100 साल से अधिक समय टिका रहेगा। देश के टॉप 10 पुल में से चार बिहार के ही हैं।

13 करोड़ से तैयार हुआ पुल

महात्मा गांधी सेतु को 13585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत तैयार किया गया है। मंगलवार को एम जी सेतु ब्रिज के पश्चिम गंगा ब्रिज थाना के पास सैफपुर गांव में पुल के शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दिन में 11 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हाथों एजी पुल का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।