16 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण, तीन राशि के जातकों के लिए रहेगा लाभदायक : इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लग रहा है। यह ग्रहण भारत सहित विश्व भर के कई देशों में देखा जा सकेगा और इसका प्रभाव भी पड़ेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। ज्योतिष पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि भारतीय मानक समय मुताबिक इस बार ग्रहण का समय सुबह सात बजकर दो मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दिन विशाखा नक्षत्र होगा। ग्रहण के दिन बन रहे ग्रह नक्षत्र के योग तीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेंगे।
चंद्रग्रहण के समय सूर्य, चंद्रमा व पृथ्वी एक ही क्रम में होते हैं। जिस कारण चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक लग जाता है। ग्रहण लगने वाला सूतक काल एक अशुभ अवधि होती है जो ग्रहण से पूर्व लगता है और ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। ग्रहण के बाद नियम का पालन एवं दान करने का विशेष महत्व माना जाता है।

ग्रहण के समय बरतें ये सावधानियां
सूतक काल के दौरान घर के मंदिर के कपाट बंद कर दें, ताकि देवी देवताओं पर ग्रहण की काली छाया न पड़े, मंदिर अथवा घर के मंदिर के देवी देवताओं की मूर्ति को स्पर्श न करें, दातुन न करें, कठोर बचन बोलने से बचें, बालों व कपड़ों को नहीं निचोड़ें, घोड़ा, हाथी की सवारी न करें, ग्रहण काल में वस्त्र न फाड़ें, शयन और यात्रा न करें, चंद्र ग्रहण के दिन गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा।
सम्बंधित ख़बरें





इन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का शुभ असर
मेष राशि के जातकों पर कृपा बरसेगी, करियर के लिए समय अच्छा रहेगा, धन लाख होगा और नौकरी के साथ व्यापारियों के लिए ग्रहण शुभ है, निवेश के लिए भी सही समय है। वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए भी ग्रहण शुभ असर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आय के नए साधन सामने आएंगे। धनु राशि के जातकों पर सकारात्मक असर डालेगा। प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। व्यापारियों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है।