ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsJOBSPolicePolitics

स्कूटी से चलेंगी बिहार की महिला पुलिसकर्मी, सरकार देने जा रही स्कूटी, 5 करोड़ का फंड स्वीकृत

बिहार में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी के लिए राज्य सरकार के तरफ से एक सौगात मिलने वाली है, जल्द ही बिहार में महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर नजर आएंगी। जी हाँ, राज्य सरकार बिहार के सभी पुलिस स्टेशन में विशेष हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी देने जा रही है।

Sponsored

मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में राज्य के 500 थानों चयन किया गया है जहाँ थाने में हेल्पडेस्क बनाने के लिए 1 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। यह फण्ड राज्य सरकार अपने निर्भया फण्ड से देगी जिसके लिए सरकार ने 5 करोड़ रुपए के फंड को स्वीकृति दी है। 

Sponsored

राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए इस नई पहल की शुरूआत की है जिसके तहत थाने में हेल्पडेस्क और महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी देने का फैसला किया गया है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक हेल्प डेस्क पर महिला सब इंस्पेक्टर और महिला कॉन्स्टेबल तैनात रहेंगी। बिहार में कुल 1196 पुलिस स्टेशन हैं। 500 के अलावा बचे हुए थानों को दूसरे चरण में योजना से जोड़ा जाएगा।

Sponsored

बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विजन से प्रेरित एक और महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही है। जिससे जल्द महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर नजर आएंगी।

Sponsored

Comment here