Health & WellnessNational

समुद्री तूफान जवाद — 110 KM स्पीड से चलेंगी हवाएं, तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी

PATNA : अब समुद्री तूफान जवाद के कल पुरी के तट से टकराने का अनुमान : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार काे तूफान जवाद में बदल गया है अाैर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। इसके रविवार काे अाेडिशा में पुरी के अासपास तट से टकराने का अनुमान है। माैसम विभाग ने तूफान के असर से शुक्रवार शाम से ही उत्तर तटीय अांध्र प्रदेश अाैर दक्षिण तटीय अाेडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Sponsored

दाेनाें राज्याें के कई जिलाें में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा अगले तीन दिन प. बंगाल, असम, मेघालय अाैर त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। अगले दाे दिन 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। नाविकाें अाैर मछुअाराें काे समुद्र में न जाने अाैर तटीय गतिविधियाें काे बंद करने काे कहा गया है।

Sponsored

Comment here