AccidentBreaking NewsMAHARASHTRAPolitics

सड़क हादसे में विधायक का बेटा और उनके 7 दोस्तों की मौ’त, बर्थडे से लौट रहे थे सभी मेडिकल छात्र

NEW DELHI – महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, वर्धा में बर्थडे से लौट रहे मेडिकल छात्रों की कार नदी में गिरी, 7 की मौत, इनमें भाजपा विधायक का बेटा भी, कार अनियंत्रित होकर ब्रिज के एक हिस्से को तोड़ते हुए नदी में गिरी। महाराष्ट्र में वर्धा में सोमवार देर रात भीषण दुर्घटना में मेडिकल के 7 छात्रों की मौ’त हो गई। मृतकों में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले भी शामिल हैं। दु’र्घटना सेलसुरा के पास एक पुल पर हुई है। सातों छात्र एक कार में सवार थे और खाना खाकर ढाबे से लौट रहे थे। ब्रिज पर कार के आते ही वह अनियंत्रित हो गई और ब्रिज के एक हिस्से को तोड़ते हुए 40 फीट गहरी नदी में गिर पड़ी।

Sponsored

एसपी वर्धा प्रशांत होल्कर ने बताया कि दुर्घटना के बारे में स्थानीय नागरिकों ने देर रात बताया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। सभी मृ’तकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। छात्र वर्धा जिले के सांगवी मेघे मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।

Sponsored

Sponsored

हादसे में मृ’त हुए छात्रों के नाम
आविष्कार रहांगदाले (विधायक विजय रहांगदाले के बेटे), नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्यूष सिंह, शुभम जायसवाल, पवन शक्ति, एक अन्य की पहचान नहीं हुई है। सात छात्रों में से एक इंटर्न था। फाइनल ईयर के दो छात्र थेऔर सेकंड ईयर MBBS के 2 छात्र थे। SUV को नीरज सिंह नाम का छात्र चला रहा था।

Sponsored

10 बजे तक नहीं लौटे तो परिजनों को दी जानकारी
हादसे में म’रने वाले सभी छात्र हॉस्टल में रह रहे थे। हॉस्टल में रात दस बजे अटेंडेंस ली जाती है। इनके हॉस्टल में नहीं मिलने पर वॉर्डन ने परिजनों को इसकी जानकारी फोन से दी। एक परिजन ने वॉर्डन को बताया कि वे बर्थडे पार्टी में गए हैं। देर रात तक छात्रों के हॉस्टल में नहीं आने से उनके सीनियर्स भी परेशान थे। आखिरकार मंगलवार तड़के छात्रों को उनके आकस्मिक मौत की खबर मिली।

Sponsored

Comment here