ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsInternationalMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

लगातार दूसरे दिन आज फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, लोगों ने कहा— महंगाई बढ़ता ही जा रहा है

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 80 पैसे महंगे, आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे दाम : पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही तेल के दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। तेल कंपनियों ने कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ा दी हैं। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़ गए। इस बढ़ोत्तरी के बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.52 रुपए मिलेगा। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 114.80 और डीजल 97.44 रुपए लीटर बिक रहा है।

Sponsored

मंगलवार को भी डीजल-पेट्रोल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा कर दिया गया था। रूस-यूक्रेन जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर दबाव बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल 20 रुपए प्रति तक महंगे हो सकते हैं।

Sponsored

कहां कितने पैसे बढ़े : दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़े हैं। मुंबई में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 75 पैसे और डीजल के दाम 76 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। कोलकाता में 83 पैसे की बढ़ोतरी पेट्रोल में और डीजल में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

Sponsored

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

Sponsored

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
दिल्ली 97.01 रुपए 88.27 रुपए
मुंबई 111.67 रुपए 95.85 रुपए
चेन्नई 102.91रुपए 92.95 रुपए
कोलकाता 106.34 रुपए 91.42 रुपए
नोएडा 101.64 रुपए 88.63 रुपए
लखनऊ 96.87 रुपए 88.42 रुपए
जयपुर 108.81 रुपए 92.35 रुपए
श्रीगंगानगर 113.87 रुपए 96.91 रुपए

Sponsored

पिछले 137 दिनों से तेल की कीमतें स्थिर थीं। चुनाव से पहले कीमतें कम करना, चुनाव के दौरान कीमतों का स्थिर रहना और चुनाव के नतीजे आने के बाद कीमतें बढ़ना आम बात है। यह ट्रेंड पिछले 5 साल से बना हुआ है।

Sponsored

Comment here