मुज़फ़्फ़रपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस गश्ती की सक्रियता से एचडीएफसी बैंक के एटीएम से लूटपाट की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया और चार अपराधियों को हथियार समेत अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है इसकी जानकारी सिटी एसपी राजेश कुमार ने दी
दअरसल देर रात 4 अपराधी एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास कर रहे थे इसके लिए उन्होंने रोड के सहारे एटीएम को छतिग्रस्त कर दिया लेकिन इसी दौरान गश्ती वाहन मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना गश्ती वाहन के द्वारा स्थानीय थाना को दी गई जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर थाना अध्यक्ष के द्वारा पूरे इलाके को नाकेबंदी करते हुए घेर लिया गया और चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके पास से एक पिस्टल और एटीएम को क्षतिग्रस्त करने के लिए रोड बरामद हुआ है
गिरफ्तार अपराधियों में औराई थाना क्षेत्र के रूपेश कुमार और अमरजीत कुमार, बेनीबाद ओपी क्षेत्र के रोशन कुमार और सीतामढ़ी के अमन कुमार के रूप में पहचान हुई हैं ।।
इसकी जानकारी देते सिटी एसपी ने बताया कि देर रात पुलिस की सक्रियता से बड़ी घटना होने से नाकाम हो गई साथ ही गिरफ्तार अपराधी इंटर के और ग्रेजुएशन के छात्र हैं।। यह सभी किराए के मकान में यहां पर रहते हैं और इन सभी का इतिहास खंगाला जा रहा है।।
