BIHARNationalUncategorized

हिंदुस्‍तानी छोरे पर आ गया फ्रांसीसी मैम का दिल, सात समंदर पार से आकर बिहार में धूमधाम से रचाई शादी

बिहार के राकेश पर आ गया फ्रांस की मैरी का दिल, सात समंदर पार से आकर बेगूसराय में रचाई शादी : फ्रांस के पेरिस की लड़की और बेगूसराय के लड़के की भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी हुई। 6 साल में दोस्ती प्यार में बदली और दोनों एक हो गए। बिहार के बेगूसराय में अपने प्रेमी को जीवन साथी बनाने के लिए फ्रांस के पेरिस की एक युवती बेगूसराय आ गई।

Sponsored

भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न होने के बाद सोमवार को दिन में भी विदेशी दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव का है। जहां रामचंद्र साह के बेटे राकेश कुमार ने पेरिस की रहने वाली व्यवसायी मैरी लोरी हेरल के साथ सनातन परंपरा के अनुसार विवाह रचाया। पेरिस से विवाह करने के लिए न सिर्फ लड़की आई थी, बल्कि लड़की के परिजन भी साथ आए थे। अगले सप्ताह दोनों पेरिस लौट जाएंगे।

Sponsored

Comment here