BIHARNature

बिहार में बदला मौसम, सुबह-सुबह लगने लगा कुहासा, ठंड ने दी दस्तक, आग सेक गर्मी पा रहे लोग

PATNA : बिहार में बदला मौसम, सुबह—सुबह लगने लगा कुहासा, ठंड ने दी दस्तक, आग सेक गर्मी पा रहे लोग : दिवाली छठ पूजा के बाद अचानक बिहार का मौसम बदल सा गया है। सुबह—सुबह घना कुहासा लगने लगा है। ठंडी का आलय यह है कि लोग एक ओर जहां स्वेटर जैकेट पहनने लगे हैं वहीं दूसरी ओर घर के अंदर और बाहर अलाव तापते नजर आ रहे हैं।

Sponsored

28 नवंबर तक 10 से 14 डिग्री के बीच रहेगा रात का तापमान : उत्तर बिहार में दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण बिहार में पछुआ हवाएं चल रही हैं। इससे 28 नवंबर तक पटना, गया, नालंदा, शेखपुर, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर सहित 19 जिलों में रात का पारा 10 से 14 डिग्री और पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीवान, दरभंगा, वैशाली सहित 19 जिलों में 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान धुंध के साथ सुबह की शुरुआत होगी। दृश्यता 250 से 700 मीटर रहेगी। दिन में तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहेगा।

Sponsored

इस दौरान तेज हवा से मौसम सर्द होगा। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर धीरे-धीरे बिहार के सभी हिस्से में दिखाई देगा, जिससे तापमान में गिरावट होगी। अनुमान के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बिहार के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम होगा। इस दौरान दिन में भी तापमान में गिरावट होगी। बुधवार काे पटना में रात का पारा 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि दिन में तापमान 28.6 डिग्री था। पटना प्रदेश का सबसे दूसरा ठंड जिला था। गया में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

Sponsored

Comment here