AccidentADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalNaturePoliticsSTATE

बिहार में पारा 43 के पार, पटना सहित ये सात शहर लू की चपेट में; येलो अलर्ट जारी

बिहार में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ठीक रहने के बाद एक बार फिर से भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है।  प्रदेश में पछुआ के प्रवाह बढ़ने से अधिकतम तापमान में अचानक वृद्धि हो गई है। अब एक बार फिर से राज्य के लोगों को चिलचिलाती धूप और पसीने से तर बतर कर देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राज्य की राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के सात शहर पटना, गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका और नवादा लू की चपेट में हैं। लोगों को सतर्क करने के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य भर में बक्सर सबसे गर्म शहर रहा, जो रिकार्ड है।

Sponsored

अप्रैल में पिछले कुछ वर्षों का पटना का अधिकतम तापमान

16 अप्रैल 2011-         39.2

Sponsored

22 अप्रैल 2015-        40.4

Sponsored

19 अप्रैल 2018 –       40.3

Sponsored

7 अप्रैल 2020 –         38.8

Sponsored

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Sponsored

राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने बढ़ाया पारा

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में तापमान में वृद्धि का कारण बीते 24 घंटों से राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा है।

Sponsored

किशनगंज, अररिया और मधुबनी में बूंदाबांदी  

उत्तर जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश हुई है। किशनगंज के गलगलिया में 12.4 मिमी, तैयबपुर में 12 मिमी, अररिया में दो मिमी, मधुबनी में 1.2 मिमी बारिश हुई है। इन इलाकों में पारा सामान्य बना हुआ है। मंगलवार को भी आंशिक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इन इलाकों में पुरवा का प्रवाह दो दिनों तक बना रहेगा।

Sponsored

40 के पार पहुंचा इन शहरों का पारा  

शहर- तापमान

Sponsored

बक्सर-43.2

Sponsored

औरंगाबाद-41.5

Sponsored

जमुई -42.1

Sponsored

बांका-42.7

Sponsored

शेखपुरा-42.8

Sponsored

गया -41.7

Sponsored

वैशाली -40.5

Sponsored

खगडिय़ा-41.3

Sponsored

नवादा-41.8

Sponsored

पटना-41

Sponsored

रोहतास-41.6

Sponsored

नवादा-41.1

Sponsored

बेगूसराय-40.2

Sponsored

भागलपुर-40.0

Sponsored

Comment here