Sponsored
Breaking News

एक विवाह ऐसा भी ; बिहार के सोहन के लिए झारखंड की साहिला परवीन बन गई शालिनी, मंदिर में लिए सात फेरे

Sponsored

बेगूसराय के सोहन के लिए झारखंड की रहने वाली साहिला शालिनी बन गई। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी रचाई। दरअसल, बिहार के बेगूसराय में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। झारखंड के हजारीबाग जिले की निवासी प्रेमिका साहिला परवीन ने शालिनी बन कर नौलखा मंदिर में पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया गांव के रहने वाले सोहन कुमार के साथ सात फेरे लिए। विवाह के दौरान लड़के के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Sponsored

 

डेढ़ साल पहले दोनों में हुई थी दोस्ती

Sponsored

 

मिली जानकारी के अनुसार सोहन हजारीबाग में किसी बैंक में काम करता था।डेढ़ साल पहले दोनों में दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया। काफी दिनों तक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साहिला परवीन ने अपने प्रेमी सोहन के साथ बेगूसराय पहुंच कर नौलखा मंदिर में शादी कर ली।

Sponsored

 

बोली लड़की, प्यार में नहीं देखा जाता धर्म

Sponsored

 

बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया गांव के रहने वाले लड़के के परिवार वालों ने शादी समारोह में शिरकत की। याादी जयमंगला वाहिनी के बैनर तले शादी संपन्न हुई। प्रेमी जोड़े ने बताया कि दोनों ने प्यार किया था और अब शादी की है। झारखंड के हजारीबाग जिले की निवासी लड़की ने कहा कि प्यार में जाति-धर्म नहीं देखा जाता है। मुझे सोहन से प्यार हुआ और अब शादी की है। सोहन ने बताया कि बैंकिंग के काम के दौरान उसकी साहिला से दोस्ती हुई थी। दोस्‍ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बनाया।

Sponsored

 

शादी के बाद प्रेमी जोड़ा काफी खुश

Sponsored

 

शादी के बाद प्रेमी जोड़ा काफी खुश है। जाति धर्म से ऊपर उठकर शादी को लेकर वे कहते हैं कि अगर लड़के को लड़की और लड़की को लड़का पसंद हो तो शादी में धर्म और जाति नहीं देखनी चाहिए।

Sponsored
Sponsored
Swaraj Shrivastava

Leave a Comment
Share
Published by
Swaraj Shrivastava
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored