ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार के विश्‍वविद्यालयों में कर्मियों की बंपर बहाली के लिए कवायद शुरू, BSSC द्वारा होगी बहाली

बिहार में जल्द ही सभी विश्वविद्यालयों में 661 कर्मचारियों की बहाली होगी। इससे जुड़े हुए रिक्तिया शिक्षा विभाग को मिल गया है। कर्मचारियों के अलावे प्राचार्य के सभी रिक्त पद भी भरे जाएंगे। कर्मियों की बहाली बीएसएससी अर्थात बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन से होगी। शिक्षा विभाग संभाग डिप्टी आने पर इन पदों पर नियुक्ति के लिए वित्त विभाग के बाद कैबिनेट से मंजूरी लेकर अधियाचना बिहार कर्मचारी चयन आयोग को भेजेगा।

Sponsored

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार प्रदेश के अंगीभूत कॉलेजों में रोस्टर क्लियर कर कर्मियों की बहाली प्रक्रिया शुरू होगी। इस बाबत विभाग ने कुलपतियों को निर्देश दिया है। महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय में प्राचार्य पद लेकर कर्मी तक के बहाली करने की तैयारी है।

Sponsored

सभी परंपरागत विश्वविद्यालयों के अंगीभूत महाविद्यालयों में रिक्त पड़े प्राचार्यो के पदों पर इसी वर्ष नियुक्ति होगी।‌ यह बहाली बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के जरिए होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 15 दिनों के अंदर सभी अंगिभूत कॉलेजों में प्राचार्य के रिक्त पदों की लिस्ट कुलपतियों से मांगी है।

Sponsored

उच्च शिक्षा निदेशालय के द्वारा इस बाबत विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है। हालांकि पूर्णिया यूनिवर्सिटी को छोड़कर किसी अन्य यूनिवर्सिटी ने अब तक अंगीभूत कालेजों में प्राचार्यों की रिक्तियों की जानकारी नहीं दी है। वैसे बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा ने प्राचार्यों की रिक्तियों की लिस्ट सौंप दी है, मगर उसमें विसंगति पकड़ी गई है।‌ इसलिए शिक्षा विभाग ने जरूरी निर्देश देते हुए इस लिस्ट को वापस कर दिया है।

Sponsored

Comment here