AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

बिहार के मंत्री ने किया नीतीश का विरोध, पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बने, फिर हो जातीय जनगणना

पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बने, फिर जातीय जनगणना पर बात हो :भाजपा के मंत्री ने जातीय जनगणना को लेकर बगैर नाम लिये जदयू को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि पहले जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाया जाना चाहिए। फिर आगे कोई और मांग हो। भाजपा दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि हम जनसंख्या विस्फोट के दहलीज पर खड़े हैं।

Sponsored

पृथ्वी दिवस समारोह मना रहे हैं और पृथ्वी को ही संकट में डाले हुए हैं। बढ़ती जनसंख्या के कारण पृथ्वी बड़े संकट में है। हम इसकी फिक्र करने की बजाए जातीय जनगणना जैसे सवालों में उलझे हुए हैं। जब लोग ही ढंग से नहीं होंगे तो जातीय जनगणना क्या? इस समय सबसे बड़ी संकट बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या है और इसे हर हाल में रोका जाना चाहिए। इसकी रफ्तार पर यदि ब्रेक नहीं लगा तो सारा सिस्टम बेकार हो जाएगा। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर राजनीति न करने की नसीहत दी और कहा कि इसे किसी धर्म से भी नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

Sponsored

भाजपा की तरफ से जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की बात लगातार कही जाती रही है। चाहे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन हों या फिर भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, जनसंख्या नियंत्रण कानून की दरकार की तरफदारी में खुलकर बोलते रहे हैं। भाजपा विधान पार्षद डॉ.संजय पासवान ने तो बीते मानसून सत्र के दौरान एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में ही इस कानून की मांग कर दी थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंख्या को अपेक्षित विकास का सबसे बड़ा खतरा बताते हुए इसे नियंत्रित करने के लिए कानून बनाने की बात कहते रहे हैं।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored

Comment here