Breaking NewsNature

बिहार के कटिहार में जनमा 4 हाथ-पैर वाला बच्चा, मां-बेटा दोनों स्वस्थ, लोग बोले- भगवान का अवतार

PATNA- कटिहार में 4 हाथ-पैर वाले बच्चे का जन्म:जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, लोगों ने कहा – भगवान का अवतार : कटिहार के सदर अस्पताल में कुदरत का अद्भुत करिश्मा देखने को मिला। इस करिश्मे को लोग कलयुग में भगवान का अवतार मानने लगे। दरअसल, सदर अस्पताल के प्रसूता विभाग में एक मां ने चार हाथों और चार पैरों वाले स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बड़ी बात है कि जन्म के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Sponsored

इस नवजात को जन्म देनेवाली मां मुफ्फसिल इलाके के हफ्लागंज गांव की है। उसके पिता राजू साह खुद भी हैरान हैं। उसने बताया कि जांच के दौरान हुए अल्ट्रासाउंड में इन कठिनाइयों के संदर्भ में कभी कोई रिपोर्ट ही नहीं आई। डॉक्टरों ने भी उन्हें कुछ नहीं बताया कि गर्भ में पल रहे नवजात की स्थिति क्या है।

Sponsored

Sponsored

इस बारे में सदर अस्पताल की डॉक्टर शशि किरण ने कहा कि इसे अदभुत नहीं, फिजिकली दिव्यांग कहेंगे। गर्भावस्था के दौरान किसी कारणवश ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है। इसे ऑपरेशन कर प्रसूता के शरीर से बाहर निकाला गया है।

Sponsored

अस्पताल में इस नवजात की देखरेख करनेवाली वृद्ध कलावती का कहना है कि यह क़ुदरत का करिश्मा है। कलयुग में भगवान के अवतार ने जन्म लिया है।

Sponsored

Comment here