---Advertisement---

बिहार की सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं अनुष्का, 20 साल तक दादा रहे मुखिया, अब पोती को कमान

बिहार की सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं अनुष्का, VIDEO:20 साल तक दादा रहे थे मुखिया, अब 21 साल की पोती को पंचायत की कमान

बिहार में पंचायत चुनाव का 7वां चरण समाप्त हो गया है। पंचायत चुनाव में आधी आबादी को इस बार काफी जगह मिली है। अब तक परिणामों में बिहार की सबसे कम उम्र की मुखिया भी महिला ही चुनी गई हैं। शिवहर जिले की कुशहर पंचायत में 21 साल की अनुष्का मुखिया बनी हैं। अनुष्का के दादा भी 20 साल तक मुखिया रहे थे।

287 मतों से जीती

 

कुशहर गांव की रहने वाली अनुष्का ने बेंगलुरु के प्रतिष्ठित संस्थान से BA की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के बाद वह गांव लौटी। यहां पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूदी। जीत हुई तो चर्चा पूरे इलाके में होने लगी। अनुष्का ने रीता देवी को 287 मतों से शिकस्त दी है। अनुष्का के पिता सुनील कुमार सिंह 2011 से 2016 तक जिला पार्षद रहे। जबकि, दादा राजमंगल सिंह 1978 से 2001 तक पंचायत में बतौर मुखिया के रूप में प्रतिनिधित्व किया था।

---Advertisement---

LATEST Post