Sponsored
Breaking News

पहले ही प्रयास में BPSC टॉपर बनी बिहार की मोनिका श्रीवास्तव, जानिए उनकी सफलता का राज

Sponsored

BPSC में महिलाओं की टॉपर मोनिका 8 घंटे करती हैं जॉब, कहा-फिर भी 8 घंटे करती थी पढ़ाई, टीचर मां से सीखा टाइम मैनेजमेंट……………………

बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त परीक्षा में महिलाओं की टॉपर मोनिका श्रीवास्तव सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने ओवरऑल छठी रैंक हासिल की।

Sponsored

औरंगाबाद की रहनेवाली मोनिका चेन्नई में 35 लाख के पैकेज पर जॉब करती हैं। 8 घंटे जॉब करते हुए उन्होंने 7 से 8 घंटे सेल्फ स्टडी की। जॉब करते हुए भी कैसे उन्होंने टाइम को मैनेज किया, पढ़िए मीडिया से उनकी खास बातचीत में…

Sponsored
BPSC में महिलाओं की टॉपर मोनिका श्रीवास्तव

पहले प्रयास में ही निकला बीपीएससी

सवाल- सबसे पहले आपको बधाई। ये आपका कौन सा प्रयास था बीपीएससी में?

Sponsored

जवाब- प्रथम प्रयास था मेरा।

Sponsored

सवाल- आपने विषय क्या रखा था वैकल्पिक विषय के रूप में?

Sponsored

जवाब- मैंने अर्थशास्त्र रखा था।

Sponsored

सवाल- अर्थशास्त्र ही क्यों रखा?

Sponsored

जवाब- कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएशन किया है मैंने। आईआईटी गुवाहाटी से। इसमें कंप्यूटर साइंस था नहीं, ऐसे में बाकी विषयों में मुझे अर्थशास्त्र ही ठीक लगा।

Sponsored

सवाल- बीपीएससी में इंजीनियर्स लोग ज्यादा सेलेक्ट हो रहे हैं। ये ज्यादा पढ़ते हैं क्या?

Sponsored

जवाब- हां बस पढ़ने का मौका चाहिए।

Sponsored

सवाल- कितने घंटे पढ़ते हैं ये इंजीनियर्स?

Sponsored

जवाब- आठ से दस घंटे पढ़ते हैं।

Sponsored

सफलता का श्रेय मम्मी पापा को

पहले ही प्रयास में मोनिका श्रीवास्तव महिला वर्ग में बनीं BPSC टॉपर

सवाल- आपकी सफलता में किन लोगों का योगदान रहा?

Sponsored

जवाब- मेरी मम्मी और मेरे पापा का।

Sponsored

सवाल- आपके मां और पिता जी क्या करते हैं और कहां रहते हैं?

Sponsored

जवाब- मेरे पिता जी बी.के श्रीवास्तव ग्रामीण कार्य विभाग में सहायक अभियंता हैं और मां भारती कुमारी प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं। वे औरंगाबाद में रहते हैं।

Sponsored

सवाल- आप कितने भाई बहन हैं?

Sponsored

जवाब- हमलोग पांच भाई बहन हैं। दो बड़ी बहन, एक बड़ा भाई और एक छोटा भाई है।

Sponsored

सवाल- बीपीएससी की परीक्षा में आपको क्या खास लगा? बीपीएससी का पैटर्न यूपीएससी की तरह होता जा रहा है क्या ?

Sponsored

जवाब- थोड़ा बहुत ओवर लैपिंग है लेकिन बिहार से जुड़े कई सवाल होते हैं। ये सवाल मेरे लिए ज्यादा कठिन थे। बिहार के करेंट अफेयर्स से मैं ज्यादा अपडेट नहीं थी।

Sponsored

सवाल- ग्रेजुएशन आपने कब किया?

Sponsored

जवाब- साल 2016 में मैंने ग्रेजुएशन किया।

Sponsored

सवाल- उसके बाद से आप तैयारी में जुटी रहीं क्या?

Sponsored

जवाब- नहीं, मैं सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर चेन्नई में एक कंपनी में जॉब कर रही हूं।

Sponsored

सवाल- आपकी शादी हो गई क्या?

Sponsored

जवाब- नहीं मैं अविवाहित हूं।

Sponsored

जॉब करने के साथ-साथ पढ़ाई के लिए आठ-दस घंटे

औरंगाबाद की रहनेवाली मोनिका चेन्नई में 35 लाख के पैकेज पर जॉब करती हैं

सवाल- आपको अपने व्यक्तित्व में सबसे खास बात क्या लगती है?

Sponsored

जवाब- मेरी सफलता में मम्मी और पापा का काफी सपोर्ट रहा। पापा काफी एक्टिव रहे। मम्मी से टाइम मैनेजमेंट की सीख मिली। वे स्कूल जाती हैं और घर का पूरा कामकाज भी संभालती हैं। उससे मैं काफी सीखती रही। मैं जॉब करने के साथ-साथ आठ-दस घंटे पढ़ाई के लिए निकाल लेती थी। वर्किंग होना मेरे लिए फायदेमंद रहा।

Sponsored

सवाल-आपने यूपीएससी भी दिया है क्या?

Sponsored

जवाब- मैंने एक बार यूपीएससी दिया। उसके पीटी में मेरा नहीं हुआ।

Sponsored

सवाल- आगे फिर से यूपीएससी भी देंगी?

Sponsored

जवाब- हां दूंगी। लेकिन मेरी इच्छा बिहार में रहकर नौकरी करने की है।

Sponsored

असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर का चुना पद

सवाल- आपने कौन सी सेवा का चयन किया है?

Sponsored

जवाब- मैंने असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर पद चुना है। बिहार वित्त सेवा में यह है।

Sponsored

सवाल- आपने पुलिस सेवा क्यों नहीं चुना?

Sponsored

जवाब- पेरेंट्स की भी इच्छा थी। मैं कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। छह साल इसमें काम किया। पुलिस सेवा में जाने से ज्यादा कॉन्ट्रास्ट हो जाता इसलिए पुलिस सेवा नहीं चुना।

Sponsored

सवाल- इस बार प्रशासनिक सेवा में पद नहीं था। शायद इसलिए ज्यादातर की चाहत वित्त सेवा रहा?

Sponsored

जवाब- हां, प्रशासनिक सेवा से पद होता तो मैं एसडीएम चुनती।

Sponsored

सवाल- आपकी हॉबी क्या है?

Sponsored

जवाब- ये सवाल इंटरव्यू में भी पूछा गया था। टाइम मिलता है तो एक्सरसाइज करती हूं। फिटनेस को लेकर जागरूक रहती हूं।

Sponsored

सवाल- कौन सा व्यक्तित्व है जो आपको सबसे ज्यादा आकर्षित करता है?

Sponsored

जवाब- मुझे राजा राम मोहन राय काफी प्रभावित करते हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकार की बात काफी साल पहले की। उनके विचार काफी प्रोग्रेसिव थे।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored