BIHARBreaking NewsPoliticsSTATE

परिवार प्रेम के लिए हमेशा ताना सुनते रहे रामविलास पासवान, आज भाई बना भाई का दुश्मन

दलित माने भीख मांगना, जी हुजूरी करना, गरीबी में रहना, भूखमरी देखना. नाह..! दलित माने रामविलास, रामविलास पासवान। बिहार जैसे पिछड़े राज्य में आर्थिक तंगी और गैर राजनैतिक पृष्ठिभूमि से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति का हीरो बनने वाला दलितों का लड़का.

Sponsored

उन्हें परिवारवाद की बेड़ियों ने बर्बाद भी किया और मजबूत भी। इसको जस्टिफाई नहीं करूंगा.! आप खुद समझिए… 2019 लोकसभा चुनाव में लोजपा को छे सीटें दी गई, तीन पर परिवार के सदस्य लड़े। पशुपति पारस, चिराग और रामचन्द्र पासवान। तीनों जीत के गए, रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजा गया।

Sponsored

तब संसद में कोई सबसे बड़ा परिवार था तो रामविलास पासवान का था। अपने आखिरी समय में चिराग को जिम्मेदारी सौंप गए, लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। भतीजा प्रिंस बिहार लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

Sponsored

ज्यादा नहीं सोचना है… क्योंकि लोजपा किसी विचारधारा की पार्टी नहीं है। केवल जात की पार्टी है, परिवार की पार्टी है। रामविलास पासवान आजीवन परिवार प्रेम में उलझे रहे, किसी दूसरे पर भरोसा नहीं किया, ना ही किसी को हावी होने दिया और शायद इसीलिए कभी इस आलोचना से खुद को मुक्त नहीं कर पाए।

Sponsored

ख़ैर, जिस देश में राजपूत का बेटा जन्म से क्षत्रीय कहलाए, ब्राह्मण का बेटा पंडित बनें और डोम का बेटा सूअर चराए… उस देश के लिए सत्ता और राजनीति में परिवारवाद कैसे महत्वपूर्ण हो सकता है।

Sponsored

 

Input: Daily Bihar

Sponsored

Comment here