AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

पटना में बंद कमरे में आशिक संग ‘व्यस्त’ थी पत्नी, तभी अचानक ही आ गया पति, और फिर…

राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में सुनकर आपका सिर शर्म से झुक सकता है। दरअसल, एक महिला को उसके पति ने आशिक के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते धर लिया है। जिसके बाद गांव में काफी बवाल हो गया है। आशिक के साथ पकड़े जाने के बाद इस महिला की काफी फजीहत हो रही है।

Sponsored

मामला पटना के संपतचक का है। यहां एक महिला अपने आशिक के साथ रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई। बाद में गांव में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस महिला के चार बच्चे भी हैं लेकिन इश्क का नशा और अपने यार को पाने की चाहत में वो हर हद से गुजर गयी। महिला का कहना है कि उसका पति और उसके ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी से लगभग 5 साल पहले दानापुर में कोर्ट मैरिज कर चुकी है और अब वह अपने पति के साथ नहीं बल्कि प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। महिला का पति धनरूआ के वीर गांव के निवासी है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी काफी दिनों से फरार है। किसी दोस्त ने उसे जानकारी दी कि उसकी पत्नी आशिक के साथ संपतचक में रह रही है।

Sponsored

इसके बाद पति वहां पहुंच कर पत्नी को बंद कमरे में आशिक के साथ धर लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। पत्नी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया जिसके बाद पति मायूस होकर अकेला ही लौट गया। वही, संपतचक थानेदार ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

Sponsored

input – DTW24

Sponsored

Comment here