ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsEntertainmentNationalPolitics

पटना के गांधी मैदान में 22 मार्च को होगा ‘बिहार दिवस’ का भव्य आयोजन

एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़े स्तर पर ‘बिहार दिवस’ मनाने का निर्माण लीया है। दरअसल, कोरोना महामारी के वजह से इसपर रोक लगा दी गई थी लेकिन इस वरसु बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से होगा शिक्षा विभाग के हालांकि कोरोना से पहले शिक्षा विभाग द्वारा यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से मनाया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा इस बार भी खास तैयारी की है। विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी का कहना है कि पहले जिस ढंग से बिहार दिवस मनाया जाता रहा है, इस बार भी 22 मार्च को बड़े स्तर पर बिहार दिवस मनाया जाएगा। राजधानी पटना के गांधी मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Sponsored

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण सांकेतिक रूप से बिहार दिवस मनाया जा रहा था। इस बार कोरोना काफी हद तक नियंत्रण में है, इसलिए पुराने उत्साह के साथ बढ़िया ढंग से बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए। सीएम नीतीश कुमार न भी अपनी सहमति दे दी है। दरसल 22 मार्च को बिहार राज्य का गठन हुआ था। अतः सभी बिहारवासियों के लिए 22 मार्च का दिन गर्व का दिवस है। देश दुनिया में रहने वाले बिहार के लोग इस दिवस के आयोजन में शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने देशभर के लोगों से अपील किया है कि जहां भी बिहार के लोग रह  रहे हैं वह अपने-अपने स्तर से भी बिहार दिवस मनाएं।

Sponsored

अंग्रेजों ने बिहार को अलग प्रांत के रुप में 22 मार्च 1912 को नोटिफाई किया था। इसके आधार पर नीतीश सरकार ने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने का निश्चय किया। साल 2010 में प्रथम बार राजधानी पटना के गांधी मैदान में भव्य तरीके से बिहार दिवस मनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं वर्ष 2012 में 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बिहार दिवस खास तरीके से आयोजित किया गया था। लेकिन इधर कोरोना संक्रमण के कारण बिहार दिवस का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा था।

Sponsored

Comment here