AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

धोनी के लिए पागल हुआ युवक, हरियाणा से 1436 KM पैदल चलकर धोनी से मिलने आया रांची

धोनी के लिए ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं’:हरियाणा का 18 साल का लड़का 1436 KM पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची आया, कहा- धोनी ने सपने में आकर कहा, मुझसे मिलने रांची आओ

Sponsored

पांव में छाले… हाथ में तिरंगा… कंधे पर क्रिकेट किट और दिल में महेंद्र सिंह धोनी से मिलने का जुनून…। इसी जज्बे के साथ हरियाणा के जलान खेड़ा से 18 साल का अजय गिल इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए 16 दिन की यात्रा कर झारखंड के रांची पहुंच गया है।

Sponsored

वह कहता है कि धोनी का जबरा फैन है। धोनी एक बार उसके सपने में आए और पैदल रांची आकर मिलने को कहा। बस क्या था वह रांची की यात्रा पर निकल गया। उसने बताया कि वह धोनी से मिलकर ही यहां से वापस जाएगा।

Sponsored

जब वह इतनी दूर की यात्रा पैदल कर सकता है तो धोनी उससे मिलने के लिए 10 मिनट का समय नहीं निकाल सकते हैं? वह इसी जिद के साथ धोनी के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस के बाहर खड़ा है। हालांकि, धोनी रांची में नहीं हैं। वह IPL में अपनी टीम का हिस्सा बनने के लिए चेन्नई गए हैं।

Sponsored

नाई का काम करता है अजय, क्रिकेट खेलना चाहता है

Sponsored

अजय बोलता है कि उसने 12वीं पास कर लिया है। फिलहाल अपने शहर में ही नाई का काम करता है। उसने बताया- ‘वह क्रिकेट खेलता है और इसी में अपना करियर बनाना चाहता है। जब से महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लिया, उसने खेलना बंद कर दिया था, लेकिन अब वह उनका आशीर्वाद लेकर एक बार फिर से अपना करियर दोबारा से शुरू करना चाहता है’।

Sponsored

 

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored

Comment here