AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

दिल्ली में बिहारियों का नया ठिकाना, 10 मंजिला बिहार सदन में आम लोगों को भी मिलेगा कमरा, भव्य है बिल्डिंग

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली के द्वारिका के सेक्टर 19 में आज नये बिहार सदन का उदघाटन किया। यह बिहारियों का नई दिल्ली में नया ठिकाना होगा, जहां मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अफसरों के साथ ही आम लोगों को भी रहने की सहूलियत दी जायेगी। आज एक वेबिनार में दिल्ली स्थित 10 मंजिला बिहार सदन का उद्घाटन करते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- दिल्ली में सूबे के निवासियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का प्रवास बढ़ने, सरकारी बैठकों के आयोजन के कारण पर्याप्त कमरे और सुविधा उपलब्ध नहीं होने से तीसरे भवन की जरूरत थी। बिहार से बड़ी संख्‍या में लोग इलाज कराने दिल्‍ली जाते हैं। अब उन्‍हें वहां कोई परेशानी नहीं होगी। मई 2018 में बिहार सदन की नींव सीएम नीतीश ने ही रखी थी।

Sponsored

यह भवन दिल्ली के द्वारिका सेक्टर-19 में करीब दो एकड़ में लगभग 78 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसकी 10 मंजिलें हैं और इसमें 108 कमरे हैं। इसके अलावा इसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ वीवीआईपी के लिये आठ अलग-अलग सूइट्स हैं। कैबिनेट मंत्रियों के लिये भी छह सूइट्स बनाये गये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा – बहुत कम समय में ही ‘बिहार सदन’ का निर्माण हुआ और आज इसका उदघाटन भी हो गया। इस योजना के लिये पहले एक एकड़ ही जमीन उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन बिहार सरकार के आग्रह करने पर दो एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई। बिहार सदन का निर्माण हो जाने पर दिल्ली आनेवाले अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों को भी सुविधा होगी।

Sponsored

बिहार सदन में डबल बेड के सौ कमरे हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए एक-एक अलग वीवीआईपी सूइट होगा, जबकि कैबिनेट मंत्रियों के लिए छह सूइट्स होंगे। बिहार सदन में पर्यावरण का ध्यान रखते हुये हरियाली पर जोर दिया गया है। यह बहुत हरा भरा दिख रहा है। ग्राउंड फ्लोर में अत्याधुनिक बिजनेस सेंटर है। बिहार सदन में कुल 118 कमरों का निर्माण किया गया है। सभी कमरे डबल बेड हैं। इसके अलावा 30 लोगों के लिये डॉरमेटरी बनाई गई है। 10 सिंगल कमरा सामान्य आगंतुकों और सुरक्षा से संबंधित लोगों के लिये बनाया गया है। बिहार सदन भूकंपरोधी है। 200 लोगों की क्षमतावाले सभागार का भी निर्माण कराया गया है। एक्जीबिशन के लिये बड़ा हॉल है।

Sponsored

बिहार सदन के अलावा सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को करीब 1411 करोड़ रुपये की लागत से बनाये गये 21 विभागों के 169 भवनों का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही उन्‍होंने 725.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 12 विभागों के 73 भवनों का भी शिलान्यास किया। सीएम नीतीश ने अररिया, मधेपुरा, बेतिया, किशनगंज और गोपालगंज के इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। साथ ही पटना, मोतिहारी, औरंगाबाद, लखीसराय में पांच सर्किट हाउस का भी उद्घाटन किया।

Sponsored

 

 

 

input –

Sponsored

Comment here