ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsPolicePolitics

तेजस्वी और चिराग करेंगे आपस में गठबंधन, राजद से लोजपा को मिला 5-6 सीट का आफर

राजद से चिराग को मिला 5-6 सीट का ऑफर : MLC चुनाव से ठीक पहले हो सकता है गठबंधन, संपर्क में दोनों पार्टियों के बड़े नेता, राजद में शामिल हो सकती है चिराग पासवान की पार्टी

Sponsored

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) NDA को जल्द ही बाय-बाय करने वाली है। साथ ही बिहार की दूसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन भी करने जा रही है। दैनिक भास्कर ने शनिवार को इस बारे में बताया था। सूत्रों के हवाले से इस मामले में एक और बड़ी खबर सामने आई है। चिराग पासवान की पार्टी को RJD (राष्ट्रीय जनता दल) की तरफ से एक बड़ा ऑफर मिला है। बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में लोजपा (रामविलास) को राजद की तरफ से 5 से 6 सीट दिए जाने का ऑफर मिला है।

Sponsored

Sponsored

राजद नेता तेजस्वी यादव चाहते हैं कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी उनके साथ गठबंधन करें। गठबंधन के तहत ही MLC चुनाव लड़ें, ताकि सदन में भाजपा और जदयू गठबंधन को कमजोर किया जा सके। इस विषय पर राजद और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश स्तर के नेता लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं। लगातार एक दूसरे से बात कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चिराग की पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, इस मामले में बड़ा रोल निभा रहे हैं। जबकि, राजद की तरफ से उनके 3-4 विधायक गठबंधन बनाने में जुटे हुए हैं।

Sponsored

 

इस मामले पर लोजपा (रामविलास) की तरफ से प्रदेश स्तर के कोई भी नेता कुछ बोलने से बच रहे हैं। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी से बात की गई। उन्होंने इस बात पर अपनी मुहर लगा दी है। कहा कि गठबंधन के लिए बातचीत चल रही है। मगर, बातचीत किस राजनीतिक दल से चल रही है, इसका उन्होंने नाम खुलकर नहीं बताया। उम्मीद की जा है रही है कि 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पटना में चिराग खुद गठबंधन किए जाने की घोषणा कर सकते हैं।

Sponsored

 

पिछले दिनों 13 नवंबर को ही दिल्ली जाने से पहले चिराग ने पटना में कहा था कि उनकी पार्टी ने तय किया है कि आने वाले चुनाव को गठबंधन के तहत ही लड़ेगी। उसमें इशारा MLC चुनाव का था। यह बड़ा फैसला चिराग की पार्टी को लगातार मिल रही हार की वजह से लेना पड़ा है।

Sponsored

 

 

 

 

 

Comment here