BIHARBreaking NewsCRIMEPolice

तीन महीने में दोबारा बनी मां, फिर हुआ बच्चे का जन्म, बिहार के समस्तीपुर में अजीबो गरीब मामला उजागर

PATNA-तीन माह के अंतराल पर महिला ने दो बच्चे को दिया जन्म!, प्रोत्साहन राशि भुगतान के समय हुआ खुलासा, : उजियारपुर पीएचसी में तीन महीने के अंतराल पर प्रसव कराए जाने का मामला सामने आया है। इसमें जांच टीम गठित की गयी है। जांच टीम की रिपोर्ट पर दोषी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है। भुगतान के लिए फर्जीवाड़ा प्रतीत हो रहा है।- डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता सीएस, समस्तीपुर

Sponsored

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर पीएचसी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक महिला ने आशा कार्यकर्ता की मिलीभगत से नौ महीने के बदले मात्र तीन महीने 12 दिन के अंतराल पर दो बार बच्चे को जन्म दिया। दोनों बार महिला ने लड़के को जन्म दिया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक भी नहीं लगी है। दोनों बार उक्त महिला उजियारपुर अस्पताल में ही भर्ती हुई और प्रसव कराया। उक्त महिला हरपुर रेबाड़ी गांव की है। इस फर्जीवाड़ा के पीछे जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ बताया जाता है। मामले का खुलासा होने के बाद सीएस डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गैर संचारी रोग के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित कर दी है।

Sponsored

पहले प्रसव के बाद मिल गयी थी राशि : रिकॉर्ड के अनुसार उक्त 28 वर्षीय महिला उजियारपुर प्रखंड के हरपुर रेबाड़ी गांव की निवासी है। उसी गांव की आशा रीता देवी की मदद से वह पहली बार 24 जुलाई को उजियारपुर पीएचसी में भर्ती हुई। उसी दिन महिला ने एक लड़के को जन्म भी दिया। इसके बाद उक्त महिला फिर तीन नवंबर को उजियारपुर पीएचसी में प्रसव के लिए भर्ती हुई तथा चार नवंबर को एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।

Sponsored

Comment here