Sponsored
Religion

जनकपुर में शुरू हुआ विवाह पंचमी उत्सव, अयोध्या से पहुंचे राम और लक्ष्मण ने किया नगर भ्रमण

Sponsored

JANAKPUR विवाह पंचमी शुरू होते ही जनकपुरधाम में गूंजे मंगल गीत, श्रीराम व लक्ष्मण ने किया नगर भ्रमण, भारत-नेपाल के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे लोग : जनकपुरधाम में शुक्रवार से सात दिवसीय सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव शुरू हो गया। इसके साथ ही जनकपुर नगरी में मंगल गीत गूंजने लगे। भारत-नेपाल के विभिन्न राज्यों से साधु-संत पहुंच चुके हैं। पहले दिन अयोध्या से आए राम लीला के कलाकारों ने महर्षि विश्वामित्र, प्रभु राम व लक्ष्मण के रूप में नगर भ्रमण किया। इसमें सैकड़ों साधु-संत व आम लोगों ने भाग लिया।

Sponsored

रामायण में वर्णित कथा के अनुसार महर्षि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ बिसौल उपवन में ठहरे थे। राजा जनक महर्षि विश्वामित्र से मिलकर सीता स्वयंवर में जनकपुरधाम आने के लिए विनती की थी। तब महर्षि विश्वामित्र, प्रभु राम और लक्ष्मण के साथ जनकपुरधाम पहुंचते हैं। वहां राजा जनक राजसी अतिथिशाला में ठहराते हैं। विश्राम के बाद महर्षि वाल्मीकि राम और लक्ष्मण के साथ जनकपुरधाम नगर को दर्शन के लिए निकलते हैं। इसे आज के नगर भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

Sponsored

विवाह पंचमी के पहले दिन नगर भ्रमण दौरान बड़ी संख्या में नेपाल व भारत से आए श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम को देखा। उपस्थित लोगों ने महर्षि विश्वामित्र, राम व लक्ष्मण के जयघोष किए। इस अवसर पर मैथिली गीत से जनकपुर नगरी सराबोर होती रही। कार्यक्रम में जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, कनिष्ठ महंत राम रोशन दास, बैष्णव, चन्द्र भूषण सहित जनकपुर के कई संत-महंत उपस्थित थे।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored