ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATEUncategorized

छेड़छाड़ का विरोध किया तो ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को चाकू मारा, महिला को छूने की कोशिश कर रहा था; रोका तो हमला कर दिया

हाजीपुर में एक मनचले ने ट्रैफिक पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल, मनचला युवक एक महिला से छेड़खानी कर रहा था। महिला ने इसका विरोध किया और ट्रैफिक पुलिस से मदद की गुहार लगाई। कॉन्स्टेबल उससे पूछ ही रहा था कि वो ऐसा क्यों कर रहा है। इतने में गुस्साए युवक ने चाकू से ट्रैफिक पुलिस पर वार कर दिया। इससे वो घायल हो गया, ट्रैफिक पुलिस को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया। घटना शनिवार की शाम हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास की है।

Sponsored

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने के पुलिस मौके से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। उससे पूछताछ किया जा रहा है। वही आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है जो अपना नाम पता सही से नहीं बता रहा है। घटना के संबंध में महिला ने कहा कि वो हरियाणा की रहने वाली है, जिसका मायके वैशाली जिले में है।

Sponsored
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

Sponsored

वह मायके से ही मार्केट करने हाजीपुर आई थी, तभी एक मनचला उसकी पीछा करने लगा। कई बार तो महिला ने उसको फटकार लगाई थी। बावजूद वो बात मानने को तैयार नहीं था और उसके साथ छेड़छाड़ किए जा रहा था। तभी चौक पर ड्यूटी पर लगे ट्रैफिक पुलिस को घटना की जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

Sponsored

घायल पुलिसकर्मी राज किशोर राय बताया कि हाजीपुर गांधी चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे। तभी युवती के द्वारा उससे शिकायत की थी की एक मनचले युवक छेड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने मना किया, तो युवक ने पॉकेट से चाकू निकालकर हमला कर दिया।

Sponsored

Comment here