AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

घोड़ी तक नहीं चढ़ पा रहा था दूल्हा, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, कहा- ये जिंदगी खराब कर देगा

शाहजहांपुर जिले के शहर के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में गुरुवार को एक विवाह समारोह था, लेकिन शराब के नशे में चूर दूल्हा बारात चढ़ने के वक्त घोड़ी पर बैठते वक्त कई बार गिरा, शराबी दूल्हे की हालत देख कर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात विवाद होता रहा, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। दूल्हा बिन दुल्हन बारात लेकर वापस चला गया। लड़की बोली, जिंदगी खराब होने से बच गई।

Sponsored

खुटार निवासी लड़की अपने परिवार वालों के साथ बस से गुरुवार को विवाह के लिए शाहजहांपुर के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में आई थी। शाम को सुभाषनगर से दूल्हा भी बैंड-बाजा बारात के साथ मैरिज लान पहुंचा। यहां द्वाराचार के लिए बारात चढ़ने को थी। दूल्हे को घोड़ी पर बैठना था, लेकिन दूल्हा शराब के नशे में इतना चूर था कि वह घोड़ी पर बैठ नहीं पा रहा था, कई बार गिरा भी। तब यह बात दुल्हन तक पहुंची। दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते हुए देख कर दुल्हन का पारा हाई हो गया।

Sponsored

दुल्हन ने कहा, जो व्यक्ति अपनी शादी के दिन इतनी शराब पिए है कि उसे होश नहीं है तो वह उसकी जिंदगी की खराब कर देगा। लड़की ने कह दिया कि वह इस शराबी से शादी नहीं करेगी। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के ऐलान के बाद हड़कंप मचा गया, लेकिन किसी तरह से दोनों पक्षों ने मिलकर मामले को शांत करा लिया। फिर बारात चढ़ी, द्वाराचार हुआ, इसके बाद लड़खड़ाते हुए स्टेज पर पहुंचे दूल्हे ने दुल्हन के गले में माला भी डाली। बारातियों ने खाना खाया।

Sponsored

इसके बाद बचे केवल लड़की और लड़के वाले। दुल्हन का मूड बहुत खराब हो चुका था, उसने अपने परिजनों को साफ कह दिया कि वह शराबी से शादी नहीं कर सकती। लड़की के फैसले पर उसके परिजनों ने भी सहमति देकर लड़के वालों से नमस्ते कर ली। लड़के वाले दबाव बनाने लगे तब लड़की वालों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। विवाह की आगे की रस्में रोक दी गईं।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored

Comment here