BIHARBreaking NewsBUSINESSNational

इस युवा के स्टार्टअप को राष्ट्रपति ने किया सलाम, 15 लाख से ज्यादा एक्टिव यूजर्स की संख्या, ये है कहानी‌।

बीते कुछ सालों में खासकर कोरोना के बाद से हेल्थ केयर स्टार्टअप की मांग तेजी से बढ़ी है। मध्य प्रदेश के विकल्प साहनी ने इसी को देखते हुए बीते साल रीजनल हेल्थ केयर स्टार्टअप की शुरुआत की। 6 महीने से कम समय में ही विकल्प ने बिजनेस को बड़े पैमाने पर खड़ा किया है। उनके एप के माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन बुक किया है। एक्टिव यूजर्स की संख्या 15 लाख से ज्यादा है। देश भर के 2000 से ज्यादा डॉक्टर्स उनके साथ जुड़े हैं।

Sponsored

विकल्प की उम्र 36 साल है। वह मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं। शुरुआती पढ़ाई-लिखाई इंदौर में हुई। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में बचपन के दिनों से ही रुचि रही। इसलिए 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की। नौकरी लगी और लंबे समय तक उन्होंने goibibo को सेवा दिया। कई बड़े टेक्निकल प्रोजेक्ट्सहैंडल किए। 400 से ज्यादा लोगों की टीम का नेतृत्व किया और एक मुकाम तक goibibo को पहुंचाया।

Sponsored

दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए विकल्प ने कहा कि होटल और ट्रैवल इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करने के बाद मुझे फील हुआ कि अब कुछ नया करना चाहिए। कुछ नया करने की प्लानिंग 2019 से ही करने लगा। अलग-अलग डिजिटल स्टार्टअप को लेकर पूरी तब्दीश की। तभी मार्च 2020 में कोरोना ने दस्तक दे दी। काफी हद तक हमारे प्लानिंग में बदलाव आआ और मन में यह ख्याल आया कि क्यों ना डिजिटल हेल्थ केयर के सेक्टर में काम किया जाए।

Sponsored

विकल्प कहते हैं कि कोरोना काल में समय विपरीत था। ना हॉस्पिटल में बेड थी ना ही कोई डॉक्टर देखने के लिए राजी था। लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित रहते थे ऑनलाइन डॉक्टर्स की खोज शुरू कर दी थी। मुझे लगा कि ये सही समय है कुछ नया करने का। फिर हमने तब्दीश शुरू की।

Sponsored

विकल्प और उनके टीम के साथियों ने साल 2020 में वोलंटियर्स के रूप में आरोग्य सेतु ऐप के लिए काम करना शुरू किया। उसकी टेक्नोलॉजी डेवलप करने में मुख्य भूमिका निभाई। देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों विकल्प को अवार्ड से नवाजा गया।

Sponsored

विकल्प ने बताया कि पूरी योजना और अध्ययन के पश्चात 2021 के शुरू में ही eka.care नाम से मैंने अपना स्टार्टअप शुरू किया। सेविंग सर थोड़ी बहुत फंडिंग भी की। उन्होंने दो ऐप लॉन्च किया। एक डॉक्टर के लिए और दूसरा मरीजों के लिए। जून 2021 से काम की शुरुआत की। उन्होंने कोविन ऐप से अप्रूवल लिया और वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू की। जहां से लोग वैक्सीन लेने के लिए स्लॉट बुक कर सकें और सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Sponsored

एप की विशेषता बताते हुए विकल्प ने कहा कि हमारा ऐप AI, यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड है। जैसे ही कोई पेशेंट पूछताछ करेगा उसका प्री चेकअप रिपोर्ट खुद तैयार हो जाता है। क्या-क्या समस्या है, कौन सी बीमारी है, कौन सी दवाई पहले से खा रहे हैैं, ये सारी चीजें तैयार हो जाती है। इसका लाभ होता है कि डॉक्टर का समय बचता है और मरीजों से यह सवाल करने से मुक्ति मिल जाती है।

Sponsored

विकल्प ने बताया कि हम पेशेंट्स यानी यूजर्स की प्राइवेसी का भी खासा ख्याल रखते हैं। उनकी इजाजत के बिना कुछ जानकारी या कागजात किसी से साझा नहीं करते हैं। यहां तक कि डॉक्टर्स के साथ भी नहीं।

Sponsored

फिलहाल 60 से 65 लोग विकल्प के साथ काम कर रहे हैं। टेक्निकल से लेकर मार्केटिंग फिल तक इन्हें जिम्मा सौंपा गया है। डिजिटल मार्केटिंग और प्रमोशन की स्ट्रेटजी उन्होंने मार्केटिंग के लिए अपनाई है। विकल्प सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रमोशन कर रहे हैं।

Sponsored

Comment here