CricketHealth & WellnessNationalNature

इस बीमार बच्चे के इलाज के लिए के.एल. राहुल ने दिया 31 लाख रुपये का दान

कन्नूर लोकेश राहुल टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज के नाम से जाने जाते है। हाल ही में उन्हें टीम इंडिया के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि इन दिनों के.एल. राहुल चोट की वजह से मैदान में नहीं दिख रहे है। वह अपने जबरदस्त प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में एक अलग पहचान बना चुके है। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा काम किया, जिससे वह लोगों का दिल पर छा गए है। दरअसल भारतीय बल्लेबाज राहुल ने एक 11 वर्षीय क्रिकेटर की सर्जरी के लिए 31 लाख रुपये दान स्वरूप दिए हैं। वह क्रिकेटर बहुत गंभीर बीमारी से ग्रसित है।

Sponsored

सितंबर 2021 से ही मुंबई के एक स्कूली छात्र वरद का मुंबई के जसलोक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी ले लिए आपको बता दें कि वरद के इलाज के लिए 35 लाख रुपये की जरूरत है। वरद के पिता सचिन नलवाडे एक बीमा एजेंट है और उनकी मां स्वप्ना झा एक गृहिणी हैं। इतनी बड़ी रकम जुटाने के लिए उन्होंने गिवइंडिया पर एक अभियान शुरू किया था। जब वरद के बारे में राहुल को पता चला तो उन्होंने तुरंत उनसे संपर्क किया। और वरद के इलाज के लिए आवश्यक 35 लाख में से उन्होंने 31 लाख रुपये दान में दे दिया है, जिसके बाद वरद का ऑपरेशन हुआ था और अब वह स्वस्थ हो रहा है।

Sponsored

 

राहुल बताते हैं कि जब मुझे वरद की स्थिति के बारे में पता चला, तो मेरी टीम ने गिवइंडिया से संपर्क किया, जिससे हम उसकी हर तरह से सहायता कर सकें। राहुल इस बात से बहुत खुश हैं कि सर्जरी सफल रही और उन्हें उम्मीद है कि वरद अब जल्द ठीक हो जाएंगे। राहुल उम्मीद करते है कि उनका यह कदम लोगों को जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए प्रेरित करेगा। वरद की मां स्वप्ना हाथ जोड़कर कहती हैं कि वरद की सर्जरी के लिए इतनी बड़ी राशि दान करने के लिए हम हमेशा के. एल. राहुल के आभारी रहेंगे। बाद में उन्होंने मुस्कुराते हुए राहुल को धन्यवाद कहा।

Sponsored

Comment here