Sponsored
Breaking News

आ गया नेहा सिंह राठौड़ का यूपी में काबा पार्ट 2, नेताजी वोट देम तोरा तं सवार केकरा से पूछल जाई

Sponsored

PATNA-नेहा ने गाया ‘UP में का बा-2’:सरकार से पूछा- भोट देहब तोहके त सवाल पूछब केसे, साच बतिया काही ला त मर्चा काले लेसे… खुद लिखती हैं और बिना ज्यादा ताम-झाम के गाती हैं : बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अब ‘UP में का बा-2’ लेकर आई हैं। मंगलवार सुबह यह गीत उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला है। नेहा ने इस बार गीत की शुरुआत किसानों के सवाल से की है। उन्होंने नए गीत में रेप, अपहरण, रामराज्य की चर्चा की है। नेताओं के परिवारवाद पर भी नेहा ने इस बार निशाना साधा है। सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का नाम लिए बिना व्यंग्य किया है कि गरीबों का पसीना महकता है!

Sponsored

नेहा के इस नए गीत के बोल पढ़िए…
खेती के पूंजी जर गइलें, गन्ना सब संढ़वां चर गइलें, भर सिवाने हुल-हुल भईसा लखे दांत बा.. UP में का बा…कुल के दीपक हर दल में है ऐसन कारामत बा…नेता नगरी के असली चिट्ठा अबकी खुलत जात बा… रेप अपहरण नेता जी के जाहिर मिजाज बा… का हो भैया, का हो बहनी इहे राम राज बा… होटल से खाना मंगवा के घुरहू घरे खाले, घुरहू के पसीना महकत रहे कहे में ना जला ले…. UP में का बा।

Sponsored

विरोधियों को नेहा का जवाब

Sponsored

नेहा ने उन आलोचकों को भी जवाब दिया है, जिसमें सरकार पर निशाना साधने के लिए उन्हें ट्रोल किया जाता रहा है। नेहा ने ‘UP में का बा-2’ में कहा है- भोट देहब तोहके त सवाल पूछब केसे, साच बतिया काही ला त मर्चा काले लेसे…. UP में का बा…।

Sponsored

खुद लिखती हैं और बिना ज्यादा ताम-झाम के गाती हैं

Sponsored

नेहा सिंह राठौर ऐसी लोक गायिका हैं, जो पॉलिटिकल सटायर गाने के लिए फेमस रही हैं। UP में का बा गीत से पहले उनका गीत बिहार विधानसभा चुनाव के समय आया था। तब ‘ बिहार में का बा ‘ गाकर उन्होंने तहलका मचा दिया था। बिहार में का बा, गीत में उन्होंने गाया था, ‘कोरोना से बीमार बा, बाढ़ से बदहाल बा, भरी जवानी में मंगरुवा चलत ठेगुरवा चाल बा… का बा!’ नेहा ने UP चुनाव से पहले ‘ जुमलेबाज रजऊ ‘ गीतत भी गाया। बेराजगारों और छात्र संघ चुनाव जैसे सामयिक मुद्दों पर भी उन्होंने गीत गाए हैं। वह बिहार के पारंपरिक लोकगीत भी गाती हैं, पर उनकी मुख्य पहचान व्यंग्य गीत गाने की वजह से ही है। बड़ी बात यह कि वह अपने व्यंग्य-गीत खुद से ही लिखती भी हैं। बिना किसी साज के वह गाती हैं। कभी-कभी सिर्फ एक ढोलक संगत दे रहा होता है।

Sponsored

पॉलिटिकल सटायर गाने के खतरे झेल रही नेहा

Sponsored

‘UP में का बा’ गीत गाने के बाद नेहा सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं और कई तरह से उन्हें धमकियां मिलीं। इस पर उन्होंने कई बार लाइव आकर बताया कि उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है और भद्दी-भद्दी टिप्पणी की जा रही है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वे ऐसे गीत गाती रहेगी, वह डरने वाली नहीं है। सत्ता पक्ष के फॉलोवर ने उनसे जब सवाल किया कि यूपी चुनाव में सिर्फ योगी सरकार से सवाल क्यों कर रही हैं तो नेहा ने इसका जवाब दिया कि जनता विपक्ष से सवाल नहीं करेगी, जनता तो उसी से सवाल करेगी जिसे कुर्सी पर बैठाया है। सरकार से सवाल करेगी।

Sponsored

बिहार के रामगढ़ की रहनेवाली हैं

Sponsored

नेहा की बड़ी ख़ासियत यह है कि वह भोजपुरी में गाती हैं। उस भोजपुरी में जिसमें भिखारी ठाकुर जैसे गायक हुए। नेहा कहती हैं कि भोजपुरी को भिखारी ठाकुर ने ऊंचाई दी, पर अब जो गायक गा रहे हैं उनमें ज्यादातर ने भोजपुरी में द्विअर्थी गीत गाकर भोजपुरी को बदनाम कर दिया है। वह अपने गीतों से ‘ भोजपुरी बचाओ आंदोलन ‘ भी चला रही हैं।

Sponsored

बता दें, नेहा ने साइंस की पढ़ाई की है, संगीत की कोई शिक्षा नहीं ली है। फिर भी वह लोकगीत गाती हैं और खूब सुनी जाती हैं। वह मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहनेवाली हैं।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored