---Advertisement---

हॉलीवुड की इस फिल्म में जलवा बिखेर रही बिहार की बेटी और अभिनेत्री नीतू चंद्रा

बॉलीवुड के साथ तमिल, तेलुग, कन्नड़ समेत कई भाषा की फिल्मों में काम कर चुकीं बिहार की बेटी अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने हॉलीवुड में भी कदम रख दिया है।

नीतू चंद्रा श्रीवास्तव डायरेक्टर केलि मैडिसन की फिल्म ‘नेवर बैक डाउन रिवोल्ट’ में एक्शन अवतार में नजर आईं हैं। इस फिल्म के निर्माता क्रैग बौम्गारटेन, डेविड जिलोन, बेन जैक्स हैं।

Bihari daughter actress Neetu Chandra Srivastava
बिहार की बेटी अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव

नीतू चंद्रा का एक्शन

अपने फिल्म के प्रमोशन को लेकर पटना पहुंची नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा, ”बॉलीवुड से लेकर साउथ तक मैंने कई फिल्में कीं, लेकिन फिर भी मैं अपने आप में इन्कंम्प्लीट फील कर रही थी।

मेरा सपना था कि हॉलिवुड फिल्मों में काम करूं क्योंकि मुझे एक्शन फिल्म करने का शौक बहुत पहले से था, पर इंडिया में इसका मौका नहीं मिला।”

Neetu Chandra Srivastava to star in director Kelly Madisons Never Back Down Revolt
नीतू चंद्रा श्रीवास्तव डायरेक्टर केलि मैडिसन की फिल्म ‘नेवर बैक डाउन रिवोल्ट’ में नजर आएँगी

नीतू चंद्रा ने आगे कहा, ”एक्शन फिल्में नहीं मिलने की वजह से ऐसा लगता था कि कुछ अधूरा सा रह गया है क्योंकि मैं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एम्बेसडर भी हूं। ऐसे में एक्शन की तरफ मेरा झुकाव रहा है।

2017 में मैंने इरफान खान को इस बारे में मैसेज किया, जो हॉलीवुड में काम कर चुके थे। उन्होंने मुझे भरपूर स्पोर्ट किया जबकि उस वक्त इंटरनेशनल में काम करने के लिए वर्क वीजा और कई लीगल चीजें थीं। आखिरकार मुझे ब्रेक मिला और 2021 में मैंने फिल्म पूरी कर ली और अब रिलीज हो चुकी है।”

बिहार का नाम हॉलीवुड में कर रही हूं रौशन

नीतू चंद्रा कहती हैं, ”मुझे गर्व है कि मैं बिहार का नाम हॉलीवुड में भी रौशन कर रही हूं और मेरी फिल्म के निर्माता निर्देशक बिहार को जानते हैं। इतना ही नहीं वे लोग बिहार आना भी चाहते हैं।

उनके मन में बिहार की पहचान बुद्धिज्म को लेकर व्यापक है। फिल्म में अपने किरदार को लेकर नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा किरदार हमेशा डिफरेंट रहा है।

Neetu Chandra is illuminating the name of Bihar in Hollywood
नीतू चंद्रा बिहार का नाम हॉलीवुड में कर रही रौशन

मैं हर फिल्म में अलग नजर आयी हूं। मेरी सोच है कि मैं अलग-अलग भूमिका को परफॉर्म करूं और उसमें अपना 100 परसेंट दूं। इस फिल्म में भी मेरा किरदार काफी अलग है, जिसके लिए मैंने खूब मेहनत की है।”

भोजपुरी भाषा को लेकर भी काम

बिहारी अभिनेत्री ने आगे कहा कि मैं भोजपुरी भाषा को लेकर भी काम की हूँ और अपने भाई नितिन चन्द्र के साथ मिलकर चंपारण टॉकीज से फिल्में भी प्रोड्यूस करती हूं।

इनकी मानें तो हमारी भाषा को हमारी जरूरत है, पर जब हम भोजपुरी फिल्मों के पोस्टर देखते थे तब हमें लगता था कि भोजपुरी में भोजपुरी के लिए ऐसे पोस्टर लगाना सही नहीं है।

इसी कारण भोजपुरी में सुधार लाने के लिए हमने अपनी भाषा के लिए काम करने का मन बनाया और हम उस पर भी काम कर रहे हैं।

---Advertisement---