पटना से बीएमपी जवान के अपहरण मामले मे एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल जवान का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसे छपरा जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार छपरा मे 5 सितम्बर को यूपी के बरेली के एक स्वर्ण व्यवसाई को अग़वा कर उससे 55लाख के सोने की लूट हुई थी। अग़वा व्यवसाईं को आरा के पास रिहा किया गया था।

जाँच मे सामने आया था की इस घटना मे कुछ अपराधी वर्दी मे भी थे, जिन्होंने जाँच के नाम पर व्यवसाईं की गाड़ी को रुकवाया था और फिर लूट के लिए अपहरण कर लिया था। मोबाईल सर्विलनास के आधार पर बीएमपी जवान शशिभूषण सिंह की पहचान हुई और लोकेशन के आधार पर उसको उठाया गया। आज छपरा पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है। हालांकि जवान की पत्नी द्वारा अपहरण की शिकायत दर्ज कराने के बाद पटना पुलिस जरूर परेशान रही।
सम्बंधित ख़बरें
धोनी की याचिका पर पूर्व IPS अफसर को सजाः मद्रास हाईकोर्ट ने 15 दिन जेल की सजा सुनाई; IPL मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था…
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
