गुरुवार को राजधानी दिल्ली में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान बिहार के दरभंगा, भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर में रिंग रोड बनाने पर विचार हुआ। इस मुलाकात के बाद नितिन नवीन ने बताया कि चारों रिंग रोड के निर्माण पर हुई बात सकारात्मक रहा। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इन चारों शहरों के रिंग रोड निर्माण के लिए नितिन गडकरी ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी आफ इंडिया को फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया है।
केंद्रीय मंत्री को नितिन नवीन ने अवगत कराया कि भागलपुर, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर राज्य के प्रमुख शहर हैं। हाल के सालों में इन शहरों में ट्रैफिक का लोड काफी बढ़ा है। ट्रैफिक लोड को सामान्य करने के लिए रिंग रोड निर्माण की आवश्यकता है। गया के बारे में पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से यह शहर काफी महत्वपूर्ण है। यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। रिंग रोड और बाईपास नहीं होने से पर्यटकों को आने जाने में दिक्कत होती है।
[1/2] दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी से मुलाक़ात कर बिहार में चल रही सड़क निर्माण कार्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा किया।बिहार के चार शहरों गया,मुज़फ़्फ़रपुर,भागलपुर एवं दरभंगा में आवागमन की सुविधा के लिए रिंग रोड की ज़रूरत को देखते pic.twitter.com/ZPMhiDqeSe
— Nitin Nabin (@NitinNabin) April 28, 2022
सम्बंधित ख़बरें
Muzaffarpur: अखाड़ाघाट में समानांतर पुल के निर्माण में तेजी, एप्रोच पथ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटा पेड़ों की कटाई शुरूबिहार चुनाव परिणाम के बीच Jan Suraj के प्रत्याशी की Heart Attack से मौत, इस सीट से थे उम्मीदवार ?Fake Voting Attempt: भाई की जगह वोट डालने पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, ढाका में फर्जी मतदान का प्रयासMuzaffarpur की स्टंटबाज हसीना का Video हुआ Viral, अब Police पड़ी पीछे तो …Muzaffarpur में Flipkart Delivery Boys का प्रदर्शन जारी, वापस हो रहे सैकड़ों ऑर्डर्स
दरभंगा की गिनती बिहार के पांचवें सबसे बड़े शहर में होती है। दरभंगा को राज्य की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर देखा जाता है। शहर में रिंग रोड और बाईपास नहीं रहने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। मुजफ्फरपुर में भी गाड़ियों का लोड अत्यधिक है। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु रिंग रोड निर्माण की जरूरत है। बता दें कि बिहार के चार शहरों में रिंग रोड निर्माण की योजना है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात करने के बाद पथ परिवहन मंत्री ने इसे सकारात्मक बातचीत बताया। जल्द ही इस योजना को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।









