BIHAR

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में आज से चलेंगे 3 टीकाकरण केंद्र, अब तक 12442 स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया टीका

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On February 4, 2021
1 min read 1.2k views

पहले फेज का कोरोना टीका लेने का समय निर्धारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने की कोशिश में जुटा है। निर्धारित समय के अनुसार पांच फरवरी को पहले फेज का टीकाकरण बंद हो जाएगा। ऐसे में अधिक टीकाकरण करने के लिए सदर अस्पताल में गुरुवार से तीन टीकाकरण केंद्र संचालित किए जाएंगे।

 

प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल में बने केंद्रों पर उनके हिसाब से टीकाकरण होता था। अब शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करने के लिए सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर ही तीन सेशन (केंद्र) संचालित किया जाएगा। बुधवार तक जिले के 12442 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कराया है।

 

अब भी आठ हजार स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण में भाग नहीं लिया। दो दिनों में इतने कर्मचारियों को टीका देना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल है।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment